spot_img
spot_img

पलामू की अंजलि का नोएडा में भयानक अंत, पति पर गंभीर इल्जाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : मन की मुराद पूरी नहीं होने के चलते पलामू की अंजलि कुमारी की दिल्ली में जान चली गई। इल्जाम है कि अंजलि की मौत का जिम्मेदार उसका पति उपेंद्र कुमार है। अंजलि के चचेरे भाई वीरेंद्र राम ने यह इल्जाम लगाते हुये पुलिस को बताया कि उनकी बहन को दहेज की खातिर खूब सताया, रूलाया और टार्चर किया जाता था। दहेज नहीं देने पर अंजलि को जीने नहीं दिया गया। उसे मार कर फांसी के फंदे पर लटका दिया गया, ताकि यह मामला खुदकुशी का लगे। वीरेंद्र राम ने ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर के जारचा थाना में रपट दर्ज कराई है। वहीं अंजलि के मारे जाने की फैली खबर के बाद से पलामू के हुसैनाबाद के बैठा समाज के लोगों में बहुत गुस्सा है। समाज ने दोषी पति को फांसी पर लटका देने की मांग की है। संदेही गुनाहगार पति का कोई बयान अबतक सामने नहीं आया है।

घटना के संबंध में मृतिका अंजलि के भाई वीरेंद्र राम ने पुलिस को बताया कि साल 2019 में अंजलि की शादी उपेंद्र कुमार से हुई थी। शादी के समय दहेज संबंधी सारी रस्मों की अदायगी की गई थी। उपेंद्र पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में रहता है। उसके पिता का नाम रघुराइ बैठा है। उपेंद्र CISF दिल्ली में तैनात है। उपेंद्र अपनी पत्नी अंजलि को दिल्ली में ही अपने साथ रखता था। वीरेंद्र का इल्जाम है कि मायके से दहेज मांग कर लाने के लिये उपेंद्र उसे बहुत टार्चर करता था। आखिरकार उसे जीने नहीं दिया गया। बीते 22 जनवरी को अंजलि की जिंदगी का अंत हो गया। इस बात की जानकारी अंजलि के घरवाले को 22 जनवरी की शाम 5 बजे मिली। घरवाले 23 जनवरी को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। 24 जनवरी को अंजलि का दाह संस्कार पलामू विश्रामपुर के गौरा गांव में कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

इसे भी पढ़ें : 100 रन के टारगेट में भी छूटे पसीने, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड किया पस्त

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन को आजीवन कारावास, जुर्माना भी ठोका

इसे भी पढ़ें :भ्रष्ट अधिकारी अब नहीं बचेंगे, CM हुये गंभीर

इसे भी पढ़ें :जख्मी Health Minister ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पुलिसवाले ने मारी थी गोली… देखें

इसे भी पढ़ें :WU19 T20 WC Final : भारत की धाकड़ छोरियों ने रचा इतिहास, इंग्लैंड को चटाई धूल

इसे भी पढ़ें :जीत के बाद सूर्या ने इमोशनल होकर Pandya को लगाया गले, वीडियो वायरल

इसे भी पढ़ें :हाईवे पर पिता-पुत्र के साथ हो गया हा*दसा

इसे भी पढ़ें :”करीम” के खानों का जायका लें क्रिकेटर बोले, वाह… क्या स्वाद है, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...