spot_img
spot_img
spot_img

गवर्नर और सीएम ने चरखा चलाकर किया बापू को याद… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गवर्नर रमेश बैस एवं सीएम हेमन्त सोरेन ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर मोरहाबादी के बापू वाटिका स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा नमन किया।

मौके पर प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों से बात-चीत करते हुए सीएम हेमन्त सोरेन ने कहा कि हम सभी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार, आदर्श तथा संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए। आज का दिन देश के लिए स्मरणीय दिन है। किसी भी हाल में उनके विचारों को समाप्त नही होने देना चाहिए।

बापू वाटिका स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर भजन मंडली के कलाकारों ने बापू के प्रिय भजन  ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए जो पीर पराई जाने रे’ तथा रामधुन प्रस्तुत किये। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

 

 

इस अवसर पर गवर्नर रमेश बैस एवं CM हेमन्त सोरेन ने चरखा चलाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया।

मौके पर रांची मेयर आशा लकड़ा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विधायक सी०पी० सिंह, विधायक समरी लाल, दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल आयुक्त प्रवीण टोप्पो, उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, खादी बोर्ड के मैनेजर विभूति राय, टाना भगत समुदाय के प्रतिनिधि सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : भ्रष्ट अधिकारी अब नहीं बचेंगे, CM हुये गंभीर

इसे भी पढ़ें : पलामू की अंजलि का नोएडा में भयानक अंत, पति पर गंभीर इल्जाम

इसे भी पढ़ें : 100 रन के टारगेट में भी छूटे पसीने, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड किया पस्त

इसे भी पढ़ें :अमिताभ बच्चन को आजीवन कारावास, जुर्माना भी ठोका

इसे भी पढ़ें :भ्रष्ट अधिकारी अब नहीं बचेंगे, CM हुये गंभीर

इसे भी पढ़ें :जख्मी Health Minister ने हॉस्पिटल में तोड़ा दम, पुलिसवाले ने मारी थी गोली… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...