Dumka : साली से शादी के चक्कर में जीजा मेघु देहरी बड़ा गुनाह कर बैठा। वह कातिल बन गया। उसे अपने ससुर 60 साल के चंदा देहरी की हत्या कर दी। पुलिस ने संदेही गुनहगार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मिली जीनकारी के अनुसार दामाद मेघु देहरी घर जमाई बनकर अपने ससुराल में रहता था। इसी दौरान उसकी नीयत अपनी बड़ी साली रतनी रानी पर डोल गई। वह रतनी को अपना बनाना चाहता था। उसने अपने ससुर के सामने साली रतनी से खुद की शादी का प्रस्ताव रखा। साली से शादी की बात सुनते ही ससुर चंदा देहरी भड़क गये। उन्होंने शादी से साफ इनकार कर दिया। बोले- किसी भी हालत में ऐसा नहीं हो सकता।
मेघु देहरी अपनी साली को हर हाल में अपना बनाना चाहता था। उसने कांटा बने अपने ससुर को रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। बीते रविवार के रोज अपने ससुर को जंगल की ओर ले गया पत्थर से कूच कर उसे मौत के घाट उतार दिया। चंदा देहरी की मौत की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रतनी रानी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद संदेही गुनहगार रतनी के जीजा मेघु देहरी को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं, डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे घरवालों को सौंप दिया। यह घटना दुमका के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सातुपाड़ा गांव से उछल कर सामने आई है।
इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट
इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें
इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें
इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…










