spot_img

धोनी की तरह बल्लेबाजी करना चाहते हैं डेविड मिलर

Date:

spot_img
spot_img

माही जैसा फिनिशर कोई नहीं : डेविड मिलर (साउथ अफ्रीकी प्लेयर)

धोनी चेन्नई टीम के कप्तान हैं, जबकि साउथ अफ्रीकी प्लेयर डेविड मिलर राजस्थान रॉयल्स से खेलेंगे| साउथ अफ्रीका के क्रिकेटर डेविड मिलर समेत कई विदेशी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के कायल हैं। मिलर ने कहा कि धोनी जैसा फिनिशर कोई नहीं है। वे दबाव में भी शांत रहकर आसानी से मैच जीत लेते हैं। उन्होंने कहा कि वे भी धोनी की तरह बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

इस बार यूएई में खेला जाएगा आईपीएल

कोरोनावायरस  के कारन हर क्षेत्र में काफी नुकसान व रुकावट हुआ है, वही अगर खेल जगत की देखे तो वर्ष 2020 में होने वाली आईपीएल की तारीख भी काफी टलने के बाद अब निर्धारित की गयी है, जिसमे इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 19 सितंबर से 10 नवंबर तक यूएई में खेला जाएगा|

हर मुश्किल हालात में नियंत्रित रहते हैं धोनी : मिलर

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) टीम के कप्तान हैं, जबकि मिलर 8 साल तक किंग्स इलेवन पंजाब से खेलने के बाद इस बार राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। मिलर ने क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं धोनी को बहुत पसंद करता हूं। खासकर उनके शांत रहने के स्वभाव का। इस तरह वे हर मुश्किल हालात में खुद को नियंत्रित रखते हैं। मैं भी मैदान पर उनके जैसी ऊर्जा के साथ रहना चाहता हूं।’’

धोनी अकेले बेस्ट फिनिशर है : मिलर

मिलर ने कहा, ‘‘देखते हैं कि मेरा करियर किस तरह चलता है और खत्म होता है। उसके बाद ही मैं खुद को लेकर आकलन कर सकता हूं। निश्चित तौर पर धोनी अकेले बेस्ट फिनिशर हैं। उन्होंने कई बार खुद को साबित भी किया। मैं उन्हें खेलते देखना पसंद करता हूं।’’

धोनी ने आईपीएल में 4432 रन बनाए

आईपीएल में धोनी ने 190 मैच में 42.21 की औसत से 4432 रन बनाए। वे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 9 बार फाइनल खेलने वाले अकेले खिलाड़ी हैं। विकेटकीपर धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 132 खिलाड़ियों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने विकेट के पीछे 94 कैच लिए और 38 स्टंपिंग की।

इसे भी पढ़े :60 वर्षीय वृद्ध की मौत, डॉक्टर पर लगा लापरवाही का आरोप

इसे भी पढ़े :पीएलएफआई के सदस्य संदीप तिर्की की ग्रामिणो ने कि हत्या

इसे भी पढ़ें :

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: