Kohramlive Desk : पूर्व इंडियन बैट्समैन और नेशनल क्रिकेट अकेडमी (NCA) के चीफ वीवीएस लक्ष्मण को आईसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी (ICC Men’s Cricket Committee) में करेंट प्लेयर रिप्रेजेनटेटिव सेलेक्ट किया गया है। लक्ष्मण के अलावा न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी को भी इसमें शामिल किया गया है। लक्ष्मण और डेनियल विटोरी के अलावा वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रोजर हार्पर को सेकेंड पास्ट प्लेयर रिप्रेजेनटेटिव के तौर पर नियुक्त किया गया है। आईसीसी ने बुधवार को एक बयान जारी इसकी जानकारी दी। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने कहा, “डेनियल विटोरी और वीवीएस लक्ष्मण को आईसीसी मेंस क्रिकेट कमेटी में मौजूदा प्लेयर रिप्रेजेनटेटिव के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि रोजर हार्पर को श्रीलंका के महेला जयवर्धने के साथ दूसरे पास्ट प्लेयर रिप्रेजेनटेटिव के रूप में चुना गया है।”
भारत 2025 वर्ल्ड कप की करेगा मेजबानी
आईसीसी ने साथ ही ICC टूर्नामेंटों के लिए मेजबान देशों की भी घोषणा की, जिसमें भारत को 2025 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। श्रीलंका 2027 में आईसीसी महिला T20 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। इसके लिए श्रीलंका को इस टूर्नामेंट में क्वालीफाई करना होगा। बांग्लादेश को दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है। यह पहली बार होगा जब बांग्लादेश किसी बड़े आईसीसी महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
इसे भी पढ़ें : पुण्यतिथि आज : कलाम ने जब कहा था, तीन बच्चों के पिता’, जानें कौन थे तीन बच्चे
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं KL RAHUL
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे नीरज चोपड़ा
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर
इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने प्रेमी के बाप से रचाई शादी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में जल्द आ रहा Motorola का फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और खासियत












