spot_img

Vivo ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, कहा- ईडी ने कर दिए खाते सीज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। Vivo अपने कर्मचारियों को सैलेरी नहीं दे पा रही है, क्‍योंकि उसके 9 खाते ईडी ने सीज कर दिए हैं।  मनी लॉन्‍ड्रिंग मामले की ईडी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इन खातों में लगभग 250 करोड़ रुपये जमा हैं।

जानकारी के अनुसार वीवो ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपील की है कि कंपनी के करीब 9 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। ऐसे में कंपनी के सामने सबसे बड़ी समस्या है कि वे कर्मचारियों को समय पर सैलेरी नहीं दे पा रही है। बता दें कि ईडी को वीवो कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्‍ड्रिंग की शिकायत मिली थी। इसके बाद ईडी ने अपनी जांच शुरू की थी। वीवो कंपनी पर आरोप है कि उसने कंपनी के भारतीय ब्रांच से चीन स्थित अपनी कंपनी को पांच सालों में 62 हजार करोड़ रुपये गलत तरीके से ट्रांसफर किया गया है।

ऑपरेट करने की दें इजाजत

कंपनी ने हाई कोर्ट में कहा कि कर्मचारियों को सैलेरी देने के लिए उन्हें इन खातों को ऑपरेट करना होगा। ऐसे में हाई कोर्ट ईडी को आदेश देकर सीज किए गए खातों को खुलावा दे, ताकि  सभी को सैलेरी दी जा सके और कंपनी के हर दिन के कामकाज पर कोई प्रभाव नहीं पड़े।

ईडी को बुधवार तक फैसला लेने का आदेश

मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को आदेश दिया कि वे बुधवार तक इस मामले में कोई फैसला ले। साथ ही ये पूछा कि क्या ईडी वीवो कंपनी के बैंक खातों को डीसील करना चाहती है। अब मामले की अगली सुनवाई 13 जुलाई को होगी। इस दौरान ईडी अपना जवाब भी पेश करेगी।

इसे भी पढ़ें :LAC के पास मंडराया ड्रैगन का एयरक्राफ्ट

इसे भी पढ़ें :तलाक मांगने वाली बीवी का क्या हाल किया बीच रोड में, देखें…

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : जापान के पूर्व पीएम को भारी भीड़ में मारी गो*ली… देखें

इसे भी पढ़ें :पति और देवर ने कहीं का नहीं छोड़ा, Wife Exchange पार्टी तक में ले गया… देखें

इसे भी पढ़ें :10वीं पास के साथ है ये डिग्री तो नौकरी पाने का मौका, 35400 रुपए से ज्यादा मिलेगी सैलरी

इसे भी पढ़ें :यूपी में टीचर, नर्स, ग्रुप सी समेत कई पदों पर निकली बंपर वैकैंसी, देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...