रामनवमी के अवसर पर #Sapphire International School में हुआ वर्चुअल कार्यक्रम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • राम के आदर्श से समाज में फैले भेदभाव को दूर करने पर दिया गया जोर

RANCHI : रामनवमी के अवसर पर सफायर इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेते हुए कक्षा आठ के छात्र विश्वराज ने कहा कि भगवान राम ने,पुत्र,भाई, पति तथा, राजा के रूप में जो आदर्श त्रेता युग में स्थापित किए, आज उन्हें अपनाकर हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं।

Read More : सीएम हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन कोरोना पॉजिटिव

असफलता के लिए संसाधनों को दोष देना सही नहीं

इस अवसर पर कक्षा दस के अर्चित ने कहा कि जिस प्रकार श्रीराम ने सीमित  संसाधनों का प्रयोग कर लंकापति रावण का अंत किया, इससे हमें यह सीख मिलती है कि असफलता के लिए संसाधनों को दोष देना अपनी कमी छुपाने का असफल प्रयास होता है।

Read More : Delhi आज से Lock, 26 अप्रैल Total LockDown, सिर्फ इन सेवाओं को छूट

राम स्तुति से शुरू हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम का प्रारंभ कक्षा छह के रुद्रांश सिन्हा के श्रीराम स्तुति से तथा नैतिक कक्षा चार के प्रभु श्रीराम पर आधारित कविता से हुआ।

Read More :BREAKING : #UP के 5 शहरों में #Lockdown से सीएम योगी का इनकार, HC ने बंद का दिया था आदेश

राम ने धर्म का साथ कभी नहीं छोड़ा

इस अवसर पर प्राचार्य  अमित सिंह ने कहा कि ‘ प्रभु श्रीराम ने तमाम कष्टों को सहते हुए भी धर्म का साथ नहीं छोड़ा, ना ही कभी अपनी नाराज़गी प्रकट की, उन्होंने दिखाया कि कैसे विपरीत परिस्तिथियों को भी धैर्य और संयम  द्वारा अपने अनुकूल बनाया जा सकता है तथा सीमित संसाधनों के द्वारा भी मंजिल तक पहुँचा जा सकता है।’ कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन शाज़मा शकील कक्षा नौ द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल स्वरूप पाठक विभागाध्यक्ष हिंदी, सुश्री बीना कुमारी जैन, सुश्री प्रीति सिंह, सुश्री श्वेता अध्यापिका हिंदी विभाग तथा तकनीकी विभाग से अनुराग, विनोद तथा अरिजीत का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...