spot_img

प्रेमानंद महाराज से विराट को मिली नई सीख… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद विराट कोहली की पहली सार्वजनिक झलक मंगलवार सुबह वृंदावन में देखने को मिली। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस आध्यात्मिक यात्रा में उनके साथ रहीं। दोनों सुबह करीब छह बजे श्रीराधे हित केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से साढ़े तीन घंटे तक मुलाकात की। विराट और अनुष्का ने संत से आशीर्वाद लिया और जीवन, मन, साधना और असफलता जैसे विषयों पर गहन चर्चा की। विराट ने पूछा कि असफलता से कैसे निकला जाये? इस पर संत प्रेमानंद ने जवाब दिया—“अभ्यास मत छोड़ो, वही मार्ग है।” सोमवार को विराट ने इंस्टाग्राम के ज़रिये टेस्ट क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी। भावुक पोस्ट में उन्होंने 14 साल के लंबे टेस्ट करियर को विदाई दी थी। T20 से पहले ही संन्यास ले चुके विराट अब केवल वनडे और आईपीएल खेलते नजर आएंगे। कुछ ही दिनों में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ जुड़ेंगे और एक बार फिर पहली बार चैंपियन बनने की कोशिश करेंगे। मगर फिलहाल, क्रिकेट के शोर से दूर, विराट खुद को राधे की शांति में समर्पित कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :पानी से दिमाग की बत्ती जलती है, सुबह का पहला घूंट है सबसे खास… जानें

इसे भी पढ़ें :प्रेगनेंसी के दौरान वर्किंग वुमन को किन बातों का गौर करना चाहिये… जानें

इसे भी पढ़ें :पीले दांतों को चमका देंगे ये नुस्खे…

इसे भी पढ़ें :पपीता खाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वर्ना…

इसे भी पढ़ें :बच्चों की हाइट बढ़ाने में रामबाण ये 4 जूस… जानें

इसे भी पढ़ें :सुबह-सुबह बासी मुंह चाय पीना कितना घातक… जानें

 

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

MP : मां-बेटे की लिपटी ला’शें देख दरक गया हर कलेजा… देखें

MP के बरगी डैम का पानी उस दिन सिर्फ लहरें नहीं, एक ऐसी कहानी भी समेटे था जिसे देखकर हर दिल कांप उठा।