बच्चों की हाइट बढ़ाने में रामबाण ये 4 जूस… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हर माता-पिता की ख्वाहिश होती है कि उनके बच्चे स्वस्थ और मजबूत हों। अच्छी हाइट ( children’s health tips)  न सिर्फ बच्चों की पर्सनालिटी को निखारती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाती है। हालांकि, हाइट का बढ़ना काफी हद तक अनुवांशिक कारणों पर निर्भर करता है, लेकिन सही खानपान से बच्चों की ग्रोथ में सुधार किया जा सकता है। अगर आपके बच्चे की हाइट रुक गई है, तो चिंता न करें! बस उनके डाइट में कुछ खास पोषक जूस को शामिल करें, जो उनकी ग्रोथ को बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। मतलब सही पोषण और नियमित एक्सरसाइज से बच्चों की हाइट में अच्छा-खासा इजाफा हो सकता है!

गाजर का जूस, हड्डियों को बनाये मजबूत (children’s health tips)

गाजर का जूस विटामिन A, C, K, फाइबर, पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर होता है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन हड्डियों को मजबूत बनाता है और ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करता है। रोजाना एक गिलास गाजर का जूस पीने से बच्चों की लंबाई तेजी से बढ़ सकती है।

अमरूद का जूस, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ग्रोथ में मददगार

अमरूद को सुपरफूड कहा जाता है, क्योंकि इसमें विटामिन C, कैल्शियम, आयरन, विटामिन D, B6, B12 और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही बच्चों की ग्रोथ को भी तेज करता है।

पालक का जूस, शरीर को दे जरूरी मिनरल्स

पालक आयरन और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है, जो न सिर्फ बच्चों की ग्रोथ में मदद करता है, बल्कि उनकी आंखों की रोशनी भी तेज करता है। यह हड्डियों को मजबूती देकर शरीर को एक्टिव बनाता है, जिससे लंबाई बढ़ने की प्रक्रिया तेज होती है।

संतरे का जूस, विटामिन C और कैल्शियम का पावरहाउस

संतरे के जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन C, कैल्शियम, फाइबर, आयरन और फास्फोरस होता है। यह न केवल इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाता है, बल्कि हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। संतरे का जूस हड्डियों की मजबूती के लिए एक परफेक्ट ड्रिंक है, जिससे बच्चों की हाइट बढ़ाने में मदद मिलती है।

कैसे करें जूस का सेवन, जानें..

  • बच्चों को रोजाना 1 गिलास ताजा जूस पिलायें।
  • शक्कर की मात्रा कम रखें और ताजे फलों से ही जूस बनायें।
  • जूस को खाने से पहले या नाश्ते में दें, जिससे पोषक तत्व बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित हो सकें।

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Giridih : गोलगप्पा खाने से मौ’त…

गिरिडीह(Giridih) में चाट-गोलगप्पा खाने के बाद बीमार पड़ने वालों की संख्या 49 पहुंच गई है, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मामले में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाराटांड़ निवासी गोलगप्पा विक्रेता ओभीलाल यादव पुलिस

Mobile : केवल 2 घंटे मोबाइल से दूर रहें, हासिल करें ये दिमागी ताकत…

नोटिफिकेशन की टन-टन, स्क्रीन की चकाचौंध और हर पल ऑनलाइन रहने की आदत, आज हमारा दिमाग कभी सच में “ऑफ” ही नहीं होता। लेकिन क्या हो अगर आप कुछ समय के लिये इस मोबाइल(Mobile) के शोर से दूरी बना

Screen : स्क्रीन की चमक से बचायें नजर की दमक, अपनायें ये आसान उपाय…

आज की डिजिटल जिंदगी में मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन इस चमकती स्क्रीन(Screen) के पीछे छिपा खतरा अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।

World Liver Day पर जानिये सेहत के असली मंत्र…

जब ये थकने लगता है तो पूरी जिंदगी लड़खड़ाने लगती है। हर साल World Liver Day (19 अप्रैल) लोगों को इसी अनदेखे लेकिन बेहद जरूरी अंग की अहमियत याद दिलाता है। याद रखिये, लिवर खराब हुआ तो पूरे शरीर पर असर पड़ेगा।

Gaming की लत ने बच्चों की सेहत पर बजा दी खतरे की घंटी, चौंकाने वाले खुलासे…

चौंकाने वाली रिपोर्ट यह सामने आई है कि 49% बच्चे रोज 3 घंटे से ज्यादा Gaming में, 66% स्कूली बच्चों की फिटनेस कमजोर, वहीं, केवल 34% बच्चे ही फिटनेस टेस्ट में पास हो पाये।