spot_img

सुबह-सुबह बासी मुंह चाय पीना कितना घातक… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सुबह उठते ही बिना कुल्ला किये गरमा-गरम चाय (Health Tips) पीने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाईये! यह आदत सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। लोग मानते हैं कि सुबह की पहली चाय उन्हें तरोताजा कर देती है, लेकिन असल में यह आपके शरीर के लिये नुकसानदायक साबित हो सकती है। आईये जानते हैं कि खाली पेट चाय पीने से क्या नुकसान होते हैं—

डिहाइड्रेशन की समस्या (Health Tips)

चाय में मौजूद कैफीन मूत्रवर्धक की तरह काम करता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। सुबह-सुबह चाय पीने से ज्यादा बार यूरिन पास होता है, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।

ओरल हेल्थ पर असर

बिना ब्रश किये चाय पीने से मुंह में मौजूद बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे मुंह से दुर्गंध आने लगती है और दांतों पर भी असर पड़ सकता है।

गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स

खाली पेट चाय पीने से एसिडिटी, पेट फूलना और गैस की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं।

सिरदर्द और चक्कर

खाली पेट कैफीन लेने से ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है, जिससे सिरदर्द, चक्कर और कमजोरी महसूस हो सकती है।

क्या करें?

सुबह उठते ही चाय पीने की बजाय पहले पानी पियें या हल्का नाश्ता करें और फिर चाय का आनंद लें। इससे आपकी सेहत भी बनी रहेगी और आप तरोताजा भी महसूस करेंगे!

इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें

इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…

इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...