पानी से दिमाग की बत्ती जलती है, सुबह का पहला घूंट है सबसे खास… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पुरानी कहावत है, “जो जागे सो पावे”… लेकिन ये भी सच है कि जो जागते ही पानी पियें, उसका दिमाग तेज दौड़े। आपके नाना-नानी और दादी-फुआ अक्सर सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीने की सलाह देती थीं और अब वैज्ञानिक भी इस पर मुहर लगा रहे हैं। हाल ही में हुये एक शोध में पाया गया कि अगर शरीर में पानी की कमी हो जाये, तो दिमाग का संतुलन बिगड़ जाता है। चीन के कैंगझोउ में किये गये एक अध्ययन में 12 पुरुषों को 36 घंटे तक बिना पानी के रखा गया। नतीजा ये हुआ कि उनकी याददाश्त कमजोर पड़ गई, ध्यान भटकने लगा और थकान हावी हो गई।

विशेषज्ञ मानते हैं कि रात भर सोने के दौरान शरीर बिना पानी के सबसे लंबी अवधि में गुज़रता है। ऐसे में सुबह की पहली घूंट न सिर्फ आपके शरीर को तरोताजा करती है, बल्कि आपके मस्तिष्क को भी ऊर्जा का पावर बूस्ट देती है। यही कारण है कि सुबह पानी पीने से दिनभर की ऊर्जा बनी रहती है। रांची के मशहूर डॉ उमा शंकर वर्मा के मुताबिक, “सुबह उठते ही एक गिलास पानी पीना आपकी याददाश्त, ध्यान और दिमागी कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है।” हाइड्रेशन का यह नुस्खा सिर्फ पानी तक ही सीमित नहीं है। डॉक्टर मानते हैं कि चाय या कॉफी भी कुछ हद तक हाइड्रेशन में योगदान दे सकती है। तो अब जब अगली बार आप सुबह आंखें खोलें, तो सबसे पहले पानी का गिलास अपने हाथ में थामें। क्योंकि सही मायने में यह सिर्फ पानी नहीं, बल्कि दिमाग को तरोताजा करने वाली ‘गंगाजल’ की तरह काम करता है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

MP : ग्वालियर के एक युवक ने सपने देखे थे,...

गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड की चोरदाहा...

बांसुरी की मधुर धुन के बीच मेधाओं को मिला सम्मान…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी की वादियों में रविवार...

बरगावां की राह अब और आसान…

Ranchi : रांची के नामकुम इलाके में रविवार का...