Kohramlive : हादी की मौत ने बांग्लादेश की फिजा को ऐसा झकझोर दिया कि शहर-शहर में हिंसा की चिंगारियां फूट पड़ीं। ढाका, चटगांव और कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और उग्र प्रदर्शन हुआ। इसी उथल-पुथल के बीच, अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस सामने आये, उन्होंने कहा कि हिंसा से दूर रहिये, नये बांग्लादेश में इसके लिये कोई जगह नहीं है। हिंसा की इस आंधी में इंसानियत सबसे ज्यादा लहूलुहान हुई। मयमनसिंह शहर में दीपू चंद्र दास और एक अन्य हिंदू नागरिक भीड़ के गुस्से का शिकार हो गये। उनकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, फिर शव को आग के हवाले कर दिया गया। यूनुस सरकार ने इस जघन्य हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा। मुख्य सलाहकार की मीडिया टीम ने कहा कि हिंसा, धमकी, आगजनी एवं संपत्ति को नुकसान, इन सबका स्पष्ट और कड़ा विरोध किया जाना चाहिये। सरकार ने अपील की, हादी को सच्ची श्रद्धांजलि तब होगी, जब हम नफरत और उकसावे को ठुकरायें। खबर है कि ढाका के दो बड़े अखबारों के दफ्तरों में आगजनी कर दी गई। चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पथराव किया गया। शेख मुजीबुर रहमान के ध्वस्त आवास में तोड़फोड़ की गई। पुलिस को आंसू गैस और लाठीचार्ज करना पड़ा। 12 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिये गये। यूनुस सरकार ने मीडिया संस्थानों पर हमले को स्वतंत्र पत्रकारिता पर सीधा हमला बताया। बयान में कहा गया कि यह लोकतांत्रिक प्रगति के रास्ते में खड़ा किया गया एक खतरनाक रोड़ा है।
बांग्लादेश में हिं’सा, दिलों में उतरा डर…
Date:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...
जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…
Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...





