भारत में दस्तक देने को तैयार ‘विनफास्ट’, बेचेगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी टेस्ला को अपना प्रतिद्वंद्वी मानने वाली विनफास्ट भारत में दस्तक दे सकती है। वैसे टेस्ला देश में लॉन्च होने के सबसे करीब है। वियतनाम स्थित ईवी निर्माता ने जारी एक बयान में कहा, इसका लक्ष्य भारत और इंडोनेशिया में ईवी अपनाने की जबरदस्त क्षमता का इस्तेमाल करना है, जहां ईवी की पहुंच इस समय सिर्फ 1 प्रतिशत है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईवी स्टार्टअप विनफास्ट भारत में इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट में एंट्री करने के मामले में अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Tesla (टेस्ला) को हरा सकती है। विनफास्ट ने भारत के लिये 1 हजार 665 करोड़ रुपये के निवेश के साथ बड़ी योजनाओं का ऐलान किया है। भारत और इंडोनेशिया में अगले तीन साल में इलेक्ट्रिक वाहनों का उत्पादन शुरू हो जाना है। विनफास्ट VF6,  VF7, और VF8 जैसे 5-सीटर इलेक्ट्रिक वाहन पेश करता है। वहीं 7-सीटर VF9 इलेक्ट्रिक वाहन भी बेचती है। विनफास्ट की स्थापना वियतनाम के सबसे अमीर व्यक्ति फाम न्हाट वुओंग ने की है।

Vietnam EV startup VinFast could beat Tesla to launch in India as new entrant in electric vehicle segment

भारत में कर रही भर्तियां

विनफास्ट का भारत तक पहुंचना कोई नई बात नहीं है। ईवी स्टार्टअप ने पहले संसाधनों की भर्ती शुरू कर दी थी। कंपनी ने लिंक्डइन पर एक नोटिस साझा किया था जिसमें लिखा था, “सोचने की हिम्मत करो, करने की हिम्मत करो और कठिनाइयों का सामना करने की हिम्मत करो।” ईवी स्टार्टअप ने ऐलान किया था कि वह भारत में बिक्री, कानूनी और बैक ऑफिस नौकरियों में संसाधनों की तलाश कर रहा है। इसका कार्यालय गुरुग्राम, हरियाणा में होगा।

Vietnam EV startup VinFast could beat Tesla to launch in India as new entrant in electric vehicle segment

कंपनी की योजना

विनफास्ट ने अपनी भारत की योजनाओं और देश में लॉन्च किये जाने वाले इलेक्ट्रिक वाहनों के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी का खुलासा नहीं किया है। अभी भी यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी भारत में अपनी असेंबलिंग फेसिलिटी कहां और कबतक स्थापित करेगी। विनफास्ट ने कहा, “इंडोनेशिया और भारत की कुल क्षमता प्रति वर्ष 50 हजार कारों तक की है। पहले चरण में कुल पूंजीगत व्यय 150-200 मिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है। उत्पादन 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें : मांगी घूस, गया काल कोठरी में… जानें

इसे भी पढ़ें : भारतीय हॉकी टीम ने जीता गोल्ड, जापान बुरी तरह से हारा… जानें

इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाले कपल की गांव में फजीहत… देखें

इसे भी पढ़ें : पेसा कानून को लेकर कांग्रेसियों ने निकाली अधिकार यात्रा…

इसे भी पढ़ें : अब कोई नहीं बोलेगा लूल्हा, कमाल कर गये डॉ एकांश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...