Kohramlive : राजधानी जयपुर से कुछ ही दूर एक सरकारी स्कूल शुक्रवार को अचानक सियासत का अखाड़ा बन गया। बगरू विधानसभा क्षेत्र के रामपुरा कंवरपुरा में स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की टीम और ग्रामीणों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। CJP की ओर से जहां धक्का-मुक्की, लाठी-डंडों से मारपीट और पथराव के गंभीर आरोप लगाये गये हैं, वहीं ग्रामीणों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुये कहा कि उन्होंने केवल टीम का विरोध किया था। गांव के कुछ लोगों का दावा है कि टीम करीब 200 से 250 लोगों के साथ गांव पहुंची थी। ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक बातचीत की, लेकिन विवाद के दौरान CJP कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर खुद अपनी गाड़ी तोड़ दी। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल की मरम्मत के लिये 12 लाख रुपये मंजूर हो चुके हैं और स्थानीय विधायक के माध्यम से काम कराया जाना है। एक स्थानीय ग्रामीण ने साफ कहा कि गांव में भाजपा और कांग्रेस के अलावा किसी दूसरे राजनीतिक संगठन के प्रवेश का विरोध किया जायेगा। कुछ ग्रामीण ने कहा कि विरोध की सबसे बड़ी वजह स्कूल भवन को तोड़े जाने की आशंका है। उनके मुताबिक स्कूल में करीब 20 से 25 बच्चे पढ़ते हैं। अगर भवन टूटता है तो बच्चों की पढ़ाई कहां होगी? उनका कहना था कि स्कूल की मरम्मत के लिये पहले ही राशि स्वीकृत हो चुकी है। घटना के दौरान मारपीट के बजाय केवल तीखी बहस होने का दावा भी उन्होंने किया।
BIG BREAKING 🚨
CJP leader Ashutosh Ranka and others were chased away by locals while trying to reach Bagru village in Jaipur.
Massive protests against the CJP.
The public is gradually becoming aware of the CJP’s political agenda.
— Hit Janta party 🪳 (@HCP_2026) August 21, 2026








