Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दौर में भारत को ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड के हाथों 3-1 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मेजबान टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई, जबकि भारत की राह बेहद कठिन हो गई है। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही और स्कोर 0-0 रहा। नीदरलैंड को चार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय डिफेंस और गोलकीपर ने सभी प्रयास नाकाम कर दिये।
तीसरे क्वार्टर के 41वें मिनट में ड्यूको टेल्गेनकैंप ने पहला गोल कर डच टीम को बढ़त दिलाई। चौथे क्वार्टर में टजेप होडेमेकर्स ने स्कोर 2-0 किया, लेकिन अगले ही मिनट कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की उम्मीद जगाई। हालांकि 55वें मिनट में थिज्स वैन डैम ने तीसरा गोल दागकर मुकाबला 3-1 से अपने नाम कर लिया।भारत को मैच में 7 पेनल्टी कॉर्नर मिले, जबकि नीदरलैंड को 4। अब भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदें दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर हैं।








