spot_img

डाकिया बनेगा बहन के प्यार का खास दूत…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : राखी सिर्फ धागा नहीं, बहन के हाथों से बंधा वह भरोसा है जो दूरियों को भी छोटा कर देता है। अब अगर भाई हजारों किलोमीटर दूर हो तो चिंता की बात नहीं। डाक विभाग ने इस बार बहनों के लिये प्यार की पोटली को और खास बना दिया है। इस साल रक्षाबंधन को यादगार बनाने के लिये डाक विभाग ने प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स तैयार किया है। इसमें राखी के साथ पूजा की सामग्री और छोटे-छोटे उपहार भी शामिल हैं। प्रधान डाकघर हल्द्वानी में पहुंचे इन खास बॉक्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

500 रुपये में ‘अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते’

उत्तराखंड परिमंडल के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय से प्रधान डाकघर हल्द्वानी को इस साल आकर्षक प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स उपलब्ध कराये गये हैं। इसकी कीमत 500 रुपये रखी गई है और बॉक्स को ‘अनमोल तोहफा, अनमोल रिश्ते’ संदेश के साथ तैयार किया गया है। तीन दिन पहले ये बॉक्स डाकघर पहुंचे और अब तक आठ लोग इन्हें खरीद चुके हैं। मांग बढ़ने की उम्मीद भी जताई जा रही है। इस प्रीमियम बॉक्स की खासियत यह है कि बहनों को राखी भेजने के लिये अलग-अलग सामान जुटाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बॉक्स में दो आकर्षक राखियां, पारंपरिक अक्षत-कुमकुम, बैज, फ्रिज मैग्नेट, पिक्चर पोस्टकार्ड की-रिंग शामिल हैं।

राखी को बारिश से भी बचायेगा डाक विभाग

रक्षाबंधन के मौसम में बारिश के बीच राखी सुरक्षित पहुंचे, इसके लिये डाक विभाग ने विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध कराये हैं। इनकी कीमत महज 12 रुपये है। ग्राहकों की सुविधा के लिये डाकघर में विशेष काउंटर की व्यवस्था भी की गई है। रक्षाबंधन नजदीक आते ही डाक विभाग में राखियों की आवाजाही भी बढ़ गई है। प्रधान डाकघर हल्द्वानी के पोस्टमास्टर चंदन बिष्ट ने मीडिया को बताया कि इस वर्ष राखियों के पार्सल की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल रोजाना करीब 700 से 800 राखियां डाक विभाग के माध्यम से भेजी जा रही हैं। वहीं नये प्रीमियम राखी गिफ्ट बॉक्स की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है।

इसे भी पढ़ें :

सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका…

Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के...

श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश…

Ranchi : समाजसेवा की राह पर लगातार सक्रिय रहने...

गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियां 16.20 करोड़ में नीलाम…

Delhi : महात्मा गांधी की लिखी हुई हर पंक्ति...

नौकरी बची तो चेहरों पर लौटी मुस्कान, अब चिट्ठी का इंतजार…

Ranchi : जिस नौकरी को पाने के लिये सालों...

एथेनॉल टैंकर पलटने से मचा तहलका, जान जोखिम में डाला, पुलिस ने खदेड़ा…

Ranchi : रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर चिलगू के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: