spot_img

श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री बने अखिलेश…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : समाजसेवा की राह पर लगातार सक्रिय रहने वाले नामकुम निवासी अखिलेश कुमार को श्री राम सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ट्रस्ट की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति और केंद्रीय अध्यक्ष संत पीताम्बर जी महाराज ने अखिलेश कुमार को संस्था का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया है। ट्रस्ट की ओर से 22 अगस्त को जारी नियुक्ति पत्र में उनकी सामाजिक सक्रियता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुये यह जिम्मेदारी दिये जाने की बात कही गई है। राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में अखिलेश कुमार के सामने अब ट्रस्ट के सामाजिक अभियानों को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। ट्रस्ट की ओर से संचालित प्रमुख सेवा कार्यों में अन्नपूर्णा सेवा, गौ-सेवा, दिव्यांग सहायता, शिक्षा से जुड़े कार्यक्रम जरूरतमंदों की सहायता के अन्य सामाजिक अभियान शामिल हैं।  इन अभियानों को और व्यापक बनाने में अखिलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

नई शाखाओं और समितियों को मजबूत करेंगे

जिम्मेदारी सिर्फ सेवा अभियानों तक सीमित नहीं रहेगी। विभिन्न राज्यों और जिलों में ट्रस्ट की नई शाखाओं एवं समितियों के गठन, उनके बीच समन्वय और संगठन को मजबूत करने का काम भी राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर अखिलेश कुमार को करना होगा। ट्रस्ट को उम्मीद है कि उनके अनुभव और नेतृत्व में संस्था की गतिविधियों का विस्तार होगा तथा सेवा कार्यों को अधिक व्यवस्थित तरीके से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा सकेगा। अखिलेश कुमार की नियुक्ति को रांची, खासकर नामकुम क्षेत्र में सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों ने महत्वपूर्ण माना है। ट्रस्ट का मानना है कि उनकी निरंतर सामाजिक सहभागिता और समर्पण संस्था के लिये उपयोगी साबित होगा।

इसे भी पढ़ें :

सेमीफाइनल से पहले भारत को बड़ा झटका…

Kohramlive : FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के...

गांधी की 688 हस्तलिखित टिप्पणियां 16.20 करोड़ में नीलाम…

Delhi : महात्मा गांधी की लिखी हुई हर पंक्ति...

डाकिया बनेगा बहन के प्यार का खास दूत…

Kohramlive : राखी सिर्फ धागा नहीं, बहन के हाथों...

नौकरी बची तो चेहरों पर लौटी मुस्कान, अब चिट्ठी का इंतजार…

Ranchi : जिस नौकरी को पाने के लिये सालों...

एथेनॉल टैंकर पलटने से मचा तहलका, जान जोखिम में डाला, पुलिस ने खदेड़ा…

Ranchi : रांची-टाटा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-33 पर चिलगू के...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: