बाथरूम में नहा रही महिला का वीडियो बनाया, बेहोश हुई पीड़िता…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa : एक महिला अपने ही घर के बाथरूम में नहाने गई थी। रौशनदान की ओर महिला की नजर गई तो वहां मोबाइल का कैमरा नजर आया। आरोप है कि गांव का ही एक युवक चोरी-छिपे महिला का वीडियो बना रहा था। यह मामला डंडई थाना क्षेत्र के डंडई गांव का है। घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दिये आवेदन के अनुसार, महिला शनिवार को अपने घर के बाथरूम में स्नान कर रही थीं। इसी दौरान उनके हाथ की एक चूड़ी टूट गई। महिला जब टूटी चूड़ी को बाहर फेंकने लगीं, तभी उनकी नजर बाथरूम के रौशनदान की तरफ चली गई। आरोप है कि वहां से एक युवक मोबाइल के जरिये चोरी-छिपे उनका वीडियो बना रहा था। महिला की नजर जैसे ही युवक और मोबाइल पर पड़ी, उन्होंने तत्काल शोर मचाना शुरू कर दिया।

पत्थर पर चढ़कर बना रहा था वीडियो, घरवालों ने देखा

महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिजनों ने देखा कि गांव का ही युवक नीरज कुमार उर्फ गुरु ऊंचे पत्थर पर चढ़ा हुआ था। इल्जाम है कि वह रौशनदान के जरिये बाथरूम के अंदर का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहा था। घटना के बाद महिला अपने परिजनों के साथ डंडई थाना पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुये नामजद आवेदन दिया। घटना के बाद महिला काफी तनाव और घबराहट में थीं। बताया गया कि थाना परिसर में आवेदन सौंपने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर फर्श पर गिर पड़ीं। महिला के अचानक गिरने से थाना परिसर में कुछ देर के लिये अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें अपनी सरकारी गाड़ी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। पीड़िता की ओर से दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

इसे भी पढ़ें :

वैभव को आउट कर अयूब ने किया ‘बच्चे’ वाला इशारा, फिर अभिषेक ने…

Kohramlive : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स...

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: