वैभव को आउट कर अयूब ने किया ‘बच्चे’ वाला इशारा, फिर अभिषेक ने…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट फाइनल का रोमांच पहली गेंद से ही अलग अंदाज में नजर आया। मुकाबले के शुरुआती ओवरों में एक ऐसा पल आया, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। पाकिस्तान के सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा इशारा किया, जिसे लेकर मैदान के बाहर चर्चा शुरू हो गई। लेकिन वैभव ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह चुपचाप पवेलियन लौट गये। इसके बाद उसी ओवर में अभिषेक शर्मा के बल्ले ने अयूब की गेंदों का जवाब दे दिया। भारत ने तीसरे ओवर में 28 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया। सैम अयूब की गेंद पर वैभव सूर्यवंशी विकेटकीपर उस्मान खान के हाथों कैच आउट हुये। वैभव ने 9 गेंदों पर 2 छक्कों की मदद से 15 रन बनाये। विकेट हासिल करने के बाद अयूब ने वैभव की तरफ देखते हुये गोद में बच्चा खिलाने जैसा इशारा किया। यह सेलिब्रेशन देखते ही मुकाबले का माहौल कुछ और गर्म महसूस होने लगा। हालांकि वैभव ने अयूब के इस इशारे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और बिना कुछ कहे पवेलियन की ओर बढ़ गये।

जवाब वैभव ने नहीं, अभिषेक ने दिया

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई थी। अयूब के उसी ओवर में अभिषेक शर्मा ने मोर्चा संभाला और उनकी गेंदों पर एक छक्का और दो चौके जड़ दिये। देखते ही देखते अयूब का ओवर भारत के लिये रन बरसाने वाला ओवर बन गया। मैदान पर कोई बहस नहीं हुई, कोई जवाबी इशारा नहीं हुआ, बल्ले ने अपनी भाषा में जवाब दिया। अभिषेक की बल्लेबाजी ने साफ कर दिया कि भारत की पारी पर शुरुआती झटका असर डालने वाला नहीं है। इससे पहले भारत की पारी के दूसरे ओवर में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर 24 रन बटोरे थे। वैभव ने दो छक्के लगाए, जबकि अभिषेक के बल्ले से भी एक छक्का और एक चौका निकला। भारत ने शुरुआती दो ओवर में ही तेजी से रन जुटाकर पाकिस्तान पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था।हालांकि तीसरे ओवर में वैभव का विकेट गिर गया, लेकिन अभिषेक ने रनगति को थमने नहीं दिया। वैभव के आउट होने के बाद अयूब के सेलिब्रेशन पर कमेंट्री के दौरान भी प्रतिक्रिया सामने आई। अभिषेक शर्मा ने जब अयूब की गेंदों पर लगातार बाउंड्री लगाईं तो विवेक राजदान ने कहा, “वैभव बच्चा नहीं, सबका बाप है।” इस एक लाइन ने मुकाबले के शुरुआती रोमांच को और बढ़ा दिया।

इसे भी पढ़ें :

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों...

गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: