टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी को रहता है, उस मुकाबले में एक बार फिर भारत का तिरंगा सबसे ऊंचा रहा। एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाये। जवाब में पाकिस्तान की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 192 रन ही बना सकी।

अभिषेक की तूफानी पारी, तिलक का नाबाद अर्धशतक

भारत की जीत की नींव रखी अभिषेक शर्मा ने। उन्होंने महज 28 गेंदों में 61 रन ठोक दिये। उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। इसके बाद तिलक वर्मा ने आखिरी तक मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाये, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। भारत का 211 रन का स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में उसका सबसे बड़ा टोटल रहा। इस दौरान भारत ने 2012 में बनाये अपने 192 रन के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

आखिरी तीन ओवर में पलट गया मुकाबला

पाकिस्तान एक समय लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा था। 17 ओवर के बाद उसका स्कोर 4 विकेट पर 160 रन था। आखिरी 18 गेंदों में उसे 52 रन की जरूरत थी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शिकंजा कस दिया। वॉशिंगटन सुंदर ने 18वें ओवर में सिर्फ 8 रन दिये और अब्दुल समद का विकेट हासिल किया। इसके बाद पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में 44 रन चाहिये थे। 19वां ओवर लेकर जसप्रीत बुमराह आये। उन्होंने सिर्फ 11 रन दिये। अब पाकिस्तान के सामने आखिरी छह गेंदों में 33 रन का पहाड़ खड़ा था। 20वें ओवर में गेंद शिवम दुबे के हाथ में थी। पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिये अब चमत्कार ही उन्हें जीत दिला सकता था। दुबे ने आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रन दिये और अंतिम गेंद पर हसन नवाज का विकेट भी हासिल किया। नवाज ने शानदार पारी खेली और 51 गेंदों में 96 रन बनाये, लेकिन शतक से महज चार रन दूर रह गये। पाकिस्तान की पारी 192/6 पर रुक गई और भारत ने 19 रन से गोल्ड अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले 2023 हांगझोउ एशियन गेम्स में भी भारत ने क्रिकेट में गोल्ड मेडल हासिल किया था। यानी एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट में भारत का दबदबा एक बार फिर कायम रहा।

महिला टीम ने भी जीता गोल्ड, क्रिकेट में भारत का क्लीन स्वीप

इस एशियन गेम्स में क्रिकेट के दोनों गोल्ड मेडल भारत के नाम रहे। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने भी स्वर्ण पदक जीता। इस तरह पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में भारत ने गोल्ड अपने नाम किया। जीत के बाद टीम इंडिया की गोल्ड मेडल के साथ तस्वीरें सामने आईं। BCCI ने खिलाड़ियों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें भारतीय खिलाड़ी गोल्ड मेडल को दांतों के बीच दबाकर पोज देते नजर आये। चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी। तस्वीरों में वैभव सूर्यवंशी भी अंतरिम कोच वीवीएस लक्ष्मण के साथ नजर आये।

इसे भी पढ़ें :

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों...

गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी...

पिता को फोन कर कहा, तबीयत ठीक नहीं है, फिर…

Ranchi : रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों...

गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी...

पिता को फोन कर कहा, तबीयत ठीक नहीं है, फिर…

Ranchi : रांची के खरसीदाग ओपी क्षेत्र स्थित इंडियन...