ओरमांझी में शांति समिति ने बनाई सुरक्षा की रणनीति… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों के बीच ओरमांझी में भी पूजा को लेकर उत्साह बढ़ने लगा है। कहीं पंडाल सजने लगे हैं तो कहीं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिये शनिवार को ओरमांझी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता थानेदार मनोज कुमार ने की, वहीं, संचालन पूर्व प्रभारी प्रमुख जय गोविंद उर्फ लालू साहू ने किया। बैठक में पुलिस, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने मिलकर पर्व के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर मंथन किया। बैठक में दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, पूजा पंडालों की व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीण डीएसपी मनीष चन्द्र लाल ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व को भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाये, ताकि पूजा का उत्सव हर किसी के लिये सुखद और सुरक्षित रहे।

पार्किंग की व्यवस्था रखें, जाम से बचायें श्रद्धालुओं को

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर खास जोर दिया गया। पूजा समितियों से कहा गया कि पंडालों के आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाये, ताकि सड़क पर वाहनों की बेतरतीब पार्किंग से जाम की स्थिति पैदा न हो। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुये आवागमन सुगम बनाये रखने और जरूरत के अनुसार स्वयंसेवकों की तैनाती करने पर भी जोर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से पूजा समितियों को पंडाल परिसर में CCTV कैमरे लगाने की सलाह दी गई। इससे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी और किसी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में पुलिस को जांच में सहयोग मिलेगा। प्रशासन की ओर से साफ कहा गया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो वह खुद कार्रवाई करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दे। बैठक में सोशल मीडिया को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया। प्रशासन ने अपील की कि बिना सत्यापन किसी भी संदेश, वीडियो या सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें। अफवाहों से माहौल खराब हो सकता है, इसलिये किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की पुष्टि पहले प्रशासन अथवा पुलिस से करने की बात कही गई।

पूजा समितियों ने भी दिया सहयोग का भरोसा

बैठक में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि शांति व्यवस्था बनाये रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिये स्वयंसेवकों की तैनाती की जायेगी। समितियां पुलिस और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर पूजा को सफल बनाने में सहयोग करेंगी। बैठक में अंचल अधिकारी उज्ज्वल सोरेन, उप प्रमुख रिजवान अंसारी, मुखिया दीपक बड़ाइक, समुद्र पाहन, रंधीर चौधरी, मानकी राजेंद्र शाही, सत्यनारायण तिवारी, दुर्गा शंकर साहू, अंजित कुमार, जहूर अंसारी, सलीम अंसारी, राजेश गुप्ता, रोहित साहू, साकिर अंसारी, अशोक गुप्ता, कुदुस अंसारी, रवि कुमार, शिवनाथ मुंडा, नरेश साहू, लक्ष्मण उरांव, विक्रांत तिवारी, राधा चरण सिंह, अजून सिंह, रामवृक्ष महतो, सत्यमराज कुशवाहा, रामानंद महतो, शिव प्रसाद साहू, रविन्द्र वर्मा, गोविंद प्रसाद सिंह, खलीख खान, मोतीलाल महतो, अंकित कुमार पाहन, दीपक उरांव, लालकिशोर महतो, अवेश महतो सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी, प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें :

वैभव को आउट कर अयूब ने किया ‘बच्चे’ वाला इशारा, फिर अभिषेक ने…

Kohramlive : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स...

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वैभव को आउट कर अयूब ने किया ‘बच्चे’ वाला इशारा, फिर अभिषेक ने…

Kohramlive : भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स...

हॉकी में पुरुष टीम को 11 लाख का ईनाम…

Kohramlive : भारतीय हॉकी के लिये एशियाई खेल 2026...

टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रन से हराया…

Kohramlive : जिस मुकाबले का इंतजार हर क्रिकेट प्रेमी...

अच्छे नंबर का लालच देकर दु’ष्कर्म करने वाला टीचर अरेस्ट…

Kohramlive : जिस शिक्षक पर बच्चों को पढ़ाने और...

गोल्ड जीतते ही भारतीय बेटियों पर बरसा ईनाम, हर खिलाड़ी को मिलेंगे…

Kohramlive : एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी...