बोकारो : बेरमो विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी। इसके मद्देनजर Bokaro के डीसी और जिला दंडाधिकारी राजेश सिंह ने एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि वोटों की गिनती के बाद विजयी प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा किसी तरह का विजय जुलूस नहीं निकालेंगे।
उन्होंने दोनों अनुमंडल पदाधिकारी चास और बेरमो तेनुघाट को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में धारा 144 लगाते हुए उक्त निर्देशों का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे और विधि व्यवस्था संधारण के लेकर अपने क्षेत्र अंतर्गत सभी प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand में कोरोना संक्रमण दर में कमी, रांची में मिले सिर्फ 60 मरीज
कोरोना को लेकर आदेश जारी
विजय जुलूस निकालने से सामाजिक दूरी के नियमों के अनुपालन के भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। उक्त परिस्थिति में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस निकालने से कोविड-19 के विस्तार की संभावना बनी रहेगी। इसके लिए डीसी ने आदेश जारी कर विजय जुलूस को निकालने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया है।
Bokaro के चास की कृषि उत्पादन बाजार समिति में होगी काउंटिंग
बेरमो विधानसभा उपचुनाव का मतदान तीन नवंबर को संपन्न है, जिसके मतों की गणना 10 नवंबर को कृषि उत्पादन बाजार समिति चास में होगी। मतगणना के बाद विजयी उम्मीदवारों द्वारा अपने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकालने की परंपरा रही है। वर्तमान समय में पूरे भारतवर्ष में कोरोना वायरस का प्रकोप है और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के साथ संपर्क में आने से इसका विस्तार होता है।
वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजेश सिंह ने पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति ससमय करने का निर्देश दिए।
इसे भी पढ़ें : Kapasara कोलियरी में उग्र प्रदर्शन, ग्रामीणों पर हवाई फायरिंग






