spot_img

Jharkhand में कोरोना संक्रमण दर में कमी, रांची में मिले सिर्फ 60 मरीज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • 24 घंटे में सबसे कम 203 नए मरीज, राज्य में अब तक 99074 मरीज ठीक
  • मरीजों के ठीक होने की दर 95% पहुंची, राज्य में एक्टिव केस की संख्या 4,471

रांची : Jharkhand में में लगभग तीन महीने के रिकॉर्ड को देखते हुए यहां कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है। एक अगस्त के बाद राज्य में पिछले 24 घंटे में सबसे कम 203 कोरोना के नए मरीज पाए गए हैं। नए संक्रमितों में सबसे ज्यादा रांची में 60 मिले हैं। रांची में भी बहुत दिनों बाद नए संक्रमितों की संख्या में इतनी कमी आयी है।

298 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए

वहीं 24 घंटे में राज्यभर में 298 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। इसमें रांची के 88 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक 99074 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को राज्य में किसी भी कोरोना वायरस मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 95% पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़ें : SexRacket : फ्लैट में हो रहा था देह व्यापार, युवती समेत…

पिछले 24 घंटे में कोरोना से किसी भी मरीज की मौत की खबर नहीं आई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,04,442 पहुंच गयी है। वहीं एक्टिव केस की संख्या 4,471 पर पहुंच गया है।

Jharkhand में कहां मिले कितने कोरोना के मरीज

रांची से 60, बोकारो से 20, चतरा से 2, देवघर से 11, धनबाद से 15, लातेहार से 7, गुमला से 6, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम से 13, गढ़वा से 2, गिरिडीह से 1, हजारीबाग से 24, जामताड़ा से 5, खूंटी से 3, कोडरमा से 3, लोहरदगा से 6, रामगढ़ से 6, साहिबगंज से 6, सराईकेला से 4 सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 6 मरीज मिले।

इसे भी पढ़ें : Helmet नहीं पहनने से बाइक दुर्घटना में दो भाइयों की मौत,…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...