spot_img
spot_img
spot_img

संघर्ष और जनता की एकजुटता की जीत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : लंबे समय से चली आ रही बसरिया प्रखंड निर्माण की मांग आज हकीकत में बदल गई। चौपारण प्रखंड के बसरिया पंचायत में प्रस्तावित प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन बड़े हर्षोल्लास और जनसैलाब की मौजूदगी में हुआ। यह ऐतिहासिक दिन बसरिया प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों और स्थानीय जनता के सतत संघर्ष और एकजुटता का परिणाम है। बिनोद विश्वकर्मा ने कहा कि “बसरिया की यह भूमि संघर्ष की प्रतीक रही है। आज जनता की मेहनत और एकता ने असंभव को संभव कर दिखाया।” हरिचन्द्र सिंह ने कहा कि “यह बसरिया के भविष्य का द्वार खुलने का प्रतीक है। बसरिया आठ पंचायतों का केंद्र है और अब प्रखंड की मांग की रोशनी हर घर तक पहुंचेगी।” मुखिया मंजू देवी ने कहा कि “मै बेलाही, ब्रह्मामोरिया, रामपुर, भगहर, पड़रिया, सेलहारा सहित सभी पंचायतवासियों से अपील करती हूं कि बसरिया को नये प्रखंड बनाने में सहयोग दें। यह कार्यालय हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के लिए नई उम्मीद है।

वहीं, मौके पर मौजूद झामुमो नेता बिनोद विश्वकर्मा, समाजसेवी हरिचन्द्र सिंह, स्थानीय मुखिया मंजू देवी, पड़रिया मुखिया पप्पू रजक, JLKM नेता कृष्णा यादव, पूर्व मुखिया नरेश पासवान, जीप प्रतिनिधि सुधीर पासवान सभी ने एक स्वर में कहा कि यह भवन बसरिया की नई पहचान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। लोगों के चेहरों पर गर्व और खुशी साफ झलक रही थी। यह उद्घाटन बसरिया को प्रखंड बनाने के संघर्ष की पहली जीत माना जा रहा है। बसरिया प्रखंड निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है। अब लक्ष्य है कि बसरिया को जल्द स्वतंत्र प्रखंड का दर्जा मिले, ताकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाएँ सीधे जनता तक पहुंचें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...