UP : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज महाकुंभ पहुंचे। उन्होंने सिर पर शिवलिंग रखकर संगम में डुबकी लगाई। उनके साथ CM योगी भी थे। CM योगी और उपराष्ट्रपति ने पक्षियों को दाना खिलाया। वहीं, लेटे हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ की। अक्षयवट के दर्शन किये। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मीडिया से कहा, “यह ऐतिहासिक है, अब तक दुनिया में कहीं भी इतने लोग इकट्ठा नहीं हुये और प्रशासन द्वारा यहां किये गये इंतेजाम बेहतरीन है, मैं हैरान हूं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारत में ऐसा आयोजन होगा… एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन आप देख सकते हैं कि कितनी जल्दी सब कुछ संभाल लिया गया। यूपी के CM योगी आदित्यनाथ द्वारा किये गये इंतेजाम इतिहास में दर्ज हो गये हैं।”
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आज महाकुंभ में 77 देशों के 118 डेलिगेट्स पहुंचे। उन्होंने संगम में स्नान किया। वहीं, मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया है। इस सख्ती के बाद किसी के भी वाहन अंदर जाने पर रोक है। इस बीच CM योगी आज वहां पहुंचे, जहां भगदड़ हुई थी। कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद से घटना की वजह पूछी। करीब 10 मिनट तक योगी वहां रुके। अफसरों से सवाल किये। अफसरों को और बेहतर इंतेजाम करने के निर्देश दिये।इसके बाद CM सतुआ बाबा के पट्टाभिषेक कार्यक्रम में पहुंचे। योगी ने संतों की सभा में कहा, कुछ लोग लगातार गुमराह कर सनातन धर्म के प्रति षड्यंत्र करने से बाज नहीं आ रहे हैं। लेकिन सनातन धर्म का कोई बाल बांका नहीं कर सकता।
महाकुंभ का शनिवार को 20वां दिन है। दोपहर 4 बजे तक 1.80 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 13 जनवरी से अब तक 33.26 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें :मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहन, वित्त मंत्री पेश कर रहीं बजट, क्या बोलीं… जानें
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सिलेंडर… देखें ताजा रेट
इसे भी पढ़ें :प्रयागराज से आ रही बस का मौ’त की घाटी में भयानक ए’क्सीडेंट(Video)
इसे भी पढ़ें :सांसद बोले, इस मकसद से काम कर रही है भाजपा…
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…












