spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

4जी डाउनलोड स्पीड में जियो और अपलोड में वीआई इंडिया ने बाजी मारी

Date:

spot_img
spot_img

kohramlive desk :  रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए एक अच्छी खबर। जियो एक बार फिर औसत 4G डाउनलोड स्पीड में अव्वल साबित हुई है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मई माह के आंकड़ों के मुताबिक जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 20.7 एमबीपीएस मापी गई। पिछले माह यानी अप्रैल में रिलायंस जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.1 एमबीपीएस थी। पिछले कई वर्षों से रिलायंस जियो डाउनलोड स्पीड के मामले में लगातार नंबर वन 4जी ऑपरेटर बना हुआ है।

Read More : इस फॉर्मूले के आधार पर आएंगे #CBSE की 12वीं परीक्षा के रिजल्ट

भारती एयरटेल के प्रदर्शन में गिरावट

ट्राई के अनुसार मई में भारती एयरटेल के प्रदर्शन में गिरावट दर्ज की गई । एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड अप्रैल के 5.0 एमबीपीएस के मुकाबले मई में 4.7 एमबीपीएस  रही। एयरटेल के मुकाबले रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड चार गुना से भी आधिक रही। भारती एयरटेल के लिए यह परेशानी का सबब है क्योंकि डाउनलोड स्पीड के मामले में वह तीसरे नंबर पर खिसक गया है। वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। यह पहला मौका है जब ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित किए हैं।

Read More : झारखंड में पीसीवी टीकाकरण अभियान शुरू, निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों को लगेगा टीका

रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड वीआई इंडिया से 3 गुना से भी अधिक

वीआई इंडिया के पहली बार प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार मई माह में कंपनी की औसत डाउनलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस रिकॉर्ड की गई। वहीं अप्रैल माह में जब दोनों कंपनियों के आंकड़े अलग अलग प्रकाशित होते थे, तब वोडाफोन की औसत डाउनलोड स्पीड 7.0 एमबीपीएस और आइडिया की 5.8 एमबीपीएस दर्ज की गई थी। रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड वीआई इंडिया से 3 गुना से भी अधिक है। मई में 6.3 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 4.2 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की मई माह की औसत अपलोड स्पीड 3.6 एमबीपीएस नापी गई। ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

Read More : कुएं से मिला महिला का शव, सिर पर हैं चोट के निशान

इसे भी पढ़ें :

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Meta पर लगा ₹5 करोड़ का भारी जुर्माना, जानें किस लिये…

Kohramlive : फेसबुक और इंस्टाग्राम की पेरेंट कंपनी Meta...

एयर इंडिया को मिला नया ‘कप्तान’…

Kohramlive : आसमान की ऊंचाइयों को छूने की तैयारी...

‘UPI कर दो’ पड़ सकता है महंगा! क्या है सरकार का नया प्लान… जानें

Kohramlive : "UPI कर दो," पिछले कुछ वर्षों में यह...

होम लोन, कार लोन और EMI भरने वालों के लिए आई बड़ी खबर…

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने लगातार तीसरी...

15 अगस्त तक करा लें ये काम, वर्ना रुक सकता है गैस कनेक्शन…

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलिंडर इस्तेमाल करने वाले...