spot_img
spot_img
spot_img

यूपी के दिग्गज नेता पंडित हरिशंकर तिवारी नहीं रहे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के बाहुबली नेता पंडित हरिशंकर तिवारी का निधन हो गया। उन्होंने मंगलवार की शाम पौने सात बजे अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनका घर धर्मशाला के हाता में है।उनके निधन हो जाने की फैली खबर के बाद उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ जुट गई। वे अपने पीछे वे दो बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। वे लगभग 91 साल के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर एक बजे बड़हलगंज स्थित मुक्तिधाम पर किया जाएगा। तिवारी के निधन पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल ने गहरा शोक जताया है। पंडित हरिशंकर तिवारी ऐसी शख्सियत थे, जो पांच बार कैबिनेट मंत्री रहे। हर सरकार ने उन्हें अपनी कैबिनेट में जगह दी। छह बार विधायक रहे तो पांच बार उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने का मौका मिला था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पंडित हरिशंकर तिवारी को मंगलवार की शाम बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद उनके पारिवारिक डॉक्टर विजय पांडेय को बुलाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने तिवारी को मृत घोषित कर दिया। बुधवार की सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिये हाता परिसर में रखा जायेगा। उनका पार्थिव शरीर को नेशनल इंटर कॉलेज में भी लोगों के दर्शन के लिए रखा जाएगा। वे इस कॉलेज के प्रबंधक रहे हैं। पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के आवास पर देर रात तक शहर के कई हस्तियों का आना-जाना लगा रहा। घर पहुंचे लोग परिवार को ढांढस बंधाया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...