UP : उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। 20 मई से 15 जून तक अवकाश घोषित किया गया है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज सचिव की तरफ से सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, यूपी शिक्षा विभाग के नियंत्रणाधीन संचालित विद्यालयों/मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 20 मई से प्रारंभ होकर 15 जून तक निर्धारित है। इसके साथ ही वाराणसी जिलाधिकारी ने गर्मी को देखते हुए स्कूल बंद करने आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल को बंद करने के आदेश दिया है। जिलाधिकारी के आदेशानुसार सीबीएसई, यूपी बोर्ड और आइसीएस बोर्ड के सभी स्कूल बंद किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें :रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की रिमांड खत्म, भेजे गए जेल…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने किया चाकू से हमला…
इसे भी पढ़ें : जिन्हें 20 सालों से ढूंढ रही थी पुलिस, आज धराये…
इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :IPS दीपक रतन नहीं रहें, दिल्ली में ली आखिरी सांस….
इसे भी पढ़ें : भाभी से हो गया प्यार, भाई का क्या किया हाल… देखें















