Ranchi : राजधानी रांची में गुरुवार को सियासी हलचल के बीच एक अहम मुलाकात हुई। CM हेमंत सोरेन से असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लोकसभा सांसद गौरव गोगोई ने शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई। वहीं, झारखंड में चल रही विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और राजनीतिक हालात पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एआईसीसी महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के० राजू मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : राहत की खबर, तनाव के बीच होर्मुज पार कर भारत पहुंचा तेल टैंकर








