Kohramlive : दिग्गज अदाकारा अभिनेत्री आशा नाडकर्णी का निधन हो गया। 80 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। मराठी से लेकर हिंदी फिल्मों तक में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं आशा का निधन 19 जून, 2023 को हो गया था। वहीं, अब एक्ट्रेस के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर है। साथ ही फैंस भी पोस्ट कर अदाकारा को श्रद्धांजलि अर्पित करते नजर आ रहे हैं। आशा अपने पीछे परिवार में बेटा, बहू और पोता छोड़ गई हैं।
आशा नाडकर्णी का जन्म सारस्वत कालोनी में रहने वाले मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनका परिवार 1957 के दौरान मुंबई आ गया था, जिसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का मन बनाया। आशा एक बेहतरीन डांसर भी थीं। वर्ष 1957 से 1973 तक आशा कई हिंदी और मराठी फिल्मों का हिस्सा रहीं। आशा नाडकर्णी ने कई मशहूर फिल्मों में काम कर लोगों का दिल जीता है। इस लिस्ट में नवरंग (1959), गुरु और चेला (1973), चिराग (1969), फरिश्ता (1968), श्रीमानजी (1968), दिल और मोहब्बत (1968), अलबेला मस्ताना (1967), बेगुनाह (1970), श्री बालासाहेब (1964), मोमेंट अला भाग्यचा (1962) और मनाला ते देव (1970) शामिल है।
सिल्वर स्क्रीन पर कुछ चेहरे दर्शकों के दिमाग पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं। ऐसी ही एक आशा नाडकर्णी भी थीं। आशा ने बतौर एक्ट्रेस फिल्म ‘मौसी’ से डेब्यू किया था। उस वक्त वह महज 15 वर्ष की थीं। आशा को फिल्मी दुनिया में दाखिला दिलाने वाले शख्स मशहूर निर्देशक वी. शांताराम थे। उन्होंने ही आशा को फिल्मी नाम ‘वंदना’ दिया था। इसके बाद आशा ने ‘नवरंग’ समेत तमाम फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया।
इसे भी पढ़ें :26 ASP का तबादला, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :यूपी से खरीदा हथियार, बड़कागांव में धराया… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :चाय की चुस्की तक से अदरक गायब, ₹400 किलो के भाव से बिक्री…
इसे भी पढ़ें :भीम आर्मी चीफ को अस्पताल से छुट्टी, कार जब्त…
इसे भी पढ़ें :धूं-धूंकर जली एक साथ कई लग्जरी बसें, बिरसा बस स्टैंड में तहलका… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :जूता दुकानदार के घर में मचा तहलका, पुलिस भी हैरान… जानें








