spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार देवी मंदिर परिसर में शुक्रवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सावन के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान मंदिर परिसर में शव मिलने की खबर फैलते ही हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मंदिर परिसर के चबूतरे के पास दीवार की ओट में एक व्यक्ति बैठा दिखाई दिया। लोगों को पहले लगा कि वह नशे की हालत में सो रहा है। लेकिन जब पास जाकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नंदकिशोर राम (50) के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, नंदकिशोर 407 मालवाहक वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वे मूल रूप से गढ़वा के मझिआंव के रहने वाले थे और वर्तमान में जोरार के पटियादोन में परिवार के साथ रहते थे। मृतक के बेटे विश्वजीत ने बताया कि उनके पिता पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटे थे। वह कुछ दिनों से बीमार भी चल रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य धान रोपनी के लिए गांव गये हुये थे। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

इसे भी पढ़ें :

साप्ताहिक राशिफल 10-16 अगस्त: इन राशि के लिए गुडलक…

Kohramlive: अगस्त का दूसरा सप्ताह धार्मिक और ज्योतिषीय लिहाज...

मोरहाबादी में सिनेमा के रंग, आदिवासी कहानियों का संगम… देखें वीडियो

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान इन दिनों आदिवासी...

विश्व आदिवासी दिवस पर विशेष लेख, नायक की कलम से…

Kohramlive : जोहार! 9 अगस्त सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख...

धनबाद में कोयले की साइडिंग में फिर गरजी ‘वर्चस्व’ की जंग…

Dhanbad : कोयले की काली धरती पर शनिवार को वर्चस्व...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: