spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी महोत्सव-2026 के तहत 9 अगस्त को मोराबादी मैदान में विशेष फिल्म फेस्टिवल और मास्टर क्लास का आयोजन करेगा। इसमें राज्य के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को फिल्म निर्माण और मीडिया इंडस्ट्री की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। कॉरपोरेशन ने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग समेत अन्य संस्थानों से जनसंचार, पत्रकारिता, मीडिया स्टडीज, फिल्म स्टडीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स और विजुअल कम्युनिकेशन से जुड़े कम-से-कम 50 विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भेजने का आग्रह किया है।

फिल्म फेस्टिवल में आदिवासी जीवन, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन होगा। वहीं “फिल्म मेकिंग एंड करियर ऑपर्च्युनिटीज इन द फिल्म इंडस्ट्री” विषय पर मास्टर क्लास आयोजित की जायेगी। इस मास्टर क्लास का संचालन सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI), कोलकाता के विशेषज्ञ करेंगे। इसमें प्रतिभागियों को स्क्रिप्ट राइटिंग, निर्देशन, सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग, साउंड डिजाइन, विजुअल स्टोरीटेलिंग और OTT व डिजिटल मीडिया में करियर के अवसरों की जानकारी दी जायेगी। झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का कहना है कि यह पहल राज्य के युवाओं को फिल्म और मीडिया क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव देने के साथ-साथ करियर की नई संभावनाओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण मंच बनेगी।

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...

सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात…

Simdega : सिमडेगा में एक 22 साल के युवक...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...

सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात…

Simdega : सिमडेगा में एक 22 साल के युवक...