spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खत्म हुई सरकार और छात्रों की मीटिंग, क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलनरत छात्रों और झारखंड सरकार के बीच शुक्रवार रात स्टेट गेस्ट हाउस में करीब डेढ़ घंटे तक चली अहम वार्ता बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई। बैठक के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने साफ कहा कि उनकी प्रमुख मांगों पर सरकार से सहमति नहीं बनी, इसलिए आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा। बैठक में छात्रों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सामने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की जांच, परीक्षा सुधार और 14वीं JPSC पीटी परीक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाये।

वहीं सरकार की ओर से मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सुदिव्य कुमार सोनू, चमरा लिंडा और संजय यादव वार्ता में शामिल हुये। सरकार ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों को गंभीरता से सुना गया है और उन पर विचार कर आगे की प्रक्रिया तय की जायेगी। छात्रों ने दोहराया कि 14वीं JPSC पीटी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच हो और जिन परीक्षाओं में अनियमितता के आरोप हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाये। सरकार ने कहा कि CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर CID निष्पक्ष जांच कर रही है और कई आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। साथ ही छात्रों से आंदोलन समाप्त करने की अपील भी की गई। हालांकि, वार्ता के बाद भी गतिरोध कायम है। ऐसे में JPSC-JSSC रिफॉर्म आंदोलन फिलहाल जारी रहेगा और आगे की रणनीति छात्र संगठन जल्द तय करेंगे।

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

आदिवासी महोत्सव में फिल्ममेकिंग सीखने का मौका, मास्टर क्लास का आयोजन

Ranchi : झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFFDCL) आदिवासी...

रांची के इस मंदिर परिसर में स’नस’नी…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के...

सिमडेगा में दिल दहला देने वाली वारदात…

Simdega : सिमडेगा में एक 22 साल के युवक...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: