चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला का अति उग्रवाद प्रभावित टोकलो थानांतर्गत लांजी पहाड़ में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में उग्रवादियों द्वारा 7 अप्रैल को आगजनी किए जाने के बाद गुरुवार को एसपी अजय लिंडा, व अपर पुलिस अधीक्षक, अभियान, थाना प्रभारी चक्रधरपुर ,चाईबासा जिला बल और सेट ( जेप )जवानों एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ जंगल में पैदल चलते हुए घटनास्थल तक पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया। नजदीकी कैंप में जवानों को आवश्यक सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेने ने डोनेट किया ब्लड, कहा- रक्तदान संजीवनी का कार्य करता है
यह घटना नक्सलियों की बौखलाहट
एसपी ने बताया कि यह सड़क निर्माण लांजी निवासियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।सड़क नहीं रहने के कारण जब ग्रामीण बीमार होते हैं तो उन्हें खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ता है। बहुत बार कई मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। रास्ता नहीं होने कारण अभी भी सभी ग्रामीण चुआं का पानी पीने के लिए मजबूर हैं । यह घटना नक्सलियों की बौखलाहट को दर्शाती है ।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में इस स्कूल के पास मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी










