Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों संकायों में इस बार छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा। रिजल्ट जारी होते ही छात्र DigiLocker और आधिकारिक पोर्टल पर अपना स्कोर चेक कर रहे हैं।
आर्ट्स में सबसे शानदार प्रदर्शन
आर्ट्स संकाय में इस बार 96.14% छात्र सफल हुये हैं। कुल 2,11,095 परीक्षार्थियों में से 2,02,962 छात्र पास हुये।
प्रथम श्रेणी: 1,07,694
द्वितीय श्रेणी: 91,317
तृतीय श्रेणी: 3,947
साइंस का रिजल्ट
साइंस संकाय का पास प्रतिशत 82.92% रहा। कुल 90,168 छात्रों में से 74,771 सफल हुये।
प्रथम श्रेणी: 61,589
द्वितीय श्रेणी: 13,163
कॉमर्स में भी शानदार रिजल्ट
कॉमर्स संकाय में 93.37% छात्र पास हुये। कुल 21,078 परीक्षार्थियों में से 19,681 सफल घोषित किये गये।
प्रथम श्रेणी: 12,030
द्वितीय श्रेणी: 7,468
फटाफट DigiLocker पर करें चेक
छात्र results.digilocker.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बोर्ड ने सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। वहीं जिन छात्रों को अपने अंकों पर आपत्ति है, उनके लिए जल्द स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू की जायेगी।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें
इसे भी पढ़ें : 7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका
इसे भी पढ़ें : Jio का जबरदस्त प्लान, ₹448 में 84 दिन, क्या-क्या मिलेगा… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज तक बारिश…
इसे भी पढ़ें : वीडियो वायरल होने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह पर FIR…







