spot_img
spot_img

मौ’त की घाटी, दनुआ की दहशत… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : झारखंड की हरी-भरी वादियों के बीच बसी है एक ऐसी डरावनी सच्चाई, जिसे अब लोग ‘मौत की घाटी‘ कहने लगे हैं। नाम है,  दनुआ घाटी। हजारीबाग के चौपारण से चोरदाहा की तरफ बढ़ते ही सड़क जैसे अपना रूप बदल लेती है। नेशनल हाईवे-33 का ये हिस्सा, टेढ़े-मेढ़े मोड़ों, ढलानों और अदृश्य खतरे से भरा हुआ है। यहां की दनुआं घाटी, अब दहशत और मातम का पर्याय बन चुकी है। जिन रास्तों से लोग मंज़िल तक पहुंचने का सपना देखते हैं, उन्हीं रास्तों ने 150 से ज्यादा घरों में मातम पहुंचा दिया है। मतलब, हर एक्सीडेंट एक नई कहानी, हर मौत एक अधूरी जिंदगी। ‘जोड़रही पुल’ जानलेवा बनता जा रहा है। इस पुल का डिवाइडर कब टूटा,  किसी को याद नहीं। लेकिन हर किसी को याद है, कितनी गाड़ियां इस पुल के अंदर समा गईं। ना NHAI की नजर गई, ना सिस्टम की जिम्मेदारी जागी। यहां ना चेतावनी बोर्ड, ना स्पीड ब्रेकर, ना मोड़ पर लाइट का इंतेजाम है। कुछ लोगों का कहना है कि दनुआ घाटी में मौत कोई ‘रूटीन’ हो। घाटी के आसपास रहनेवाले कुछ गांव वालों का कहना है कि हम रोज डर के साये में सफर करते हैं, ना जाने किसकी गाड़ी अगली होगी।” लोगों का सवाल है कि क्या इस घाटी में कभी उजाला होगा? या फिर दनुआ घाटी यूं ही हर सफर की आखिरी मंजिल बनती रहेगी।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिजली देगी झटका, एक मई से…

इसे भी पढ़ें :अगले कुछ घंटों में रांची में जोरदार हवा के साथ बारिश…

इसे भी पढ़ें :फिर होगा रांची में एयर शो!… जानें कब

इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : रांची से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, समय और रूट में बदलाव… देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...