spot_img

वैलेंटाइन वीक स्पेशल : जानिए शकुल कैसे और क्यों बनता है किराए का ब्वॉयफ्रेंड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : फरवरी को प्यार का महीना माना जाता है। वैलेंटाइन डे इसी महीने के 14 तारीख को मनाया जाता है। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत भी हो चुकी है। सप्ताह भर पहले से ही लोग प्यार का त्योहार मनाना शुरू कर देते हैं। प्रेमी युगल और शादीशुदा जोड़ों में खासकर इस दिन को लेकर बेहद उत्साह देखने को मिलता है। 14 फरवरी से पूर्व सात दिनों तक रोज लोग अलग-अलग दिन को सेलिब्रेट करते हैं। वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है Rose Day के साथ और अंतिम यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। सभी प्रेमी जोड़े वैलेंटाइन मनाने में मशगूल हो जाते हैं।

ऐसे में चंद ऐसे भी हैं, जो अकेले रह जाते हैं। क्योंकि उनके सारे दोस्त अपने वैलेंटाइन के साथ बिजी हो जाते हैं। मुंबई के शकुल की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। उसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं थी। वो सिर्फ दोस्ती तक ही रिश्ता रखता था। जब फरवरी का महीने आता था, तो वह बहुत उदास हो जाता था। क्योंकि शकुल के जीतने भी लड़कियों से दोस्ती थी, वो सब अपने ब्वॉयफ्रेंड में बिजी हो जाती थी। यह सब देखकर शकुल को अच्छा नहीं लगता था।

इसे भी पढ़ें :उत्तराखंड में फिर कुदरत का कहर, टूटा Glacier, 150 लोग दबे

शकुल ने किराए का ब्वॉयफ्रेंड बनने की ठानी

एक दिन शकुल अकेले बैठ सोच रहा था की आखिर कब तक मैं सिंगल रहूंगा। फिर उसने डिसाइड किया कि मैं किराए का ब्वॉयफ्रेंड बनूंगा। इसके बाद शकुल पिछले तीन साल से वैलेंटाइन डे पर किराए का ब्वॉयफ्रेंड बन रहा है।

इसे भी पढ़ें : बैंकों में क्‍लर्क ऑनलाइन प्रारंभिक Exam का रिजल्‍ट जारी, मेन के एडमिट कार्ड भी तैयार

तीन साल से कर रहे ऐसा

शकुल ने बताया कि जब भी वो बाहर जाते और सोचते कि मैं किसी एक को प्रपोज करूंगा लेकिन जब वो किसी को I love you बोलते तो लड़कियां उनका प्रस्ताव ठुकरा देती थी। शकुल ने बताया कि कई लड़कियों को प्रपोज किया था, लेकिन हर किसी ने उनको केवल दोस्त कहकर उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इसके बाद उन्होंने उन लड़कियों के बारे में सोचा, जो वैलेंटाइन डे पर अकेली रहती हैं और साथी पाने की चाहत रखती हैं। इसके बाद वह पिछले तीन साल से किराए पर ब्वॉयफ्रेंड बनते आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :टोकलो के जंगल में माओवादियों के साथ मुठभेड़, कोबरा का जवान घायल

45 लड़कियों के साथ डेट पर जा चुके हैं

शकुल कहते हैं कि पिछले तीन सालों में वह 45 लड़कियों के साथ डेट पर कर चुके हैं। जब उन्हें अकेला महसूस करने वाले मिलते हैं, तो वह उनके अकेलेपन में खो जाते हैं। उनके इस प्रयास से दोनों को खुशी मिलती है। भले ही यह कुछ पल की है। और अब शकुल खुश रहते हैं और जब भी उन्हे अकेला फील होता है तो अपनी कमी अपने साथी के साथ मिलकर कम कर लेते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...