Kohramlive Desk : भारतीय रेलवे अपने यात्रियों के लिए नई सुविधाओं पर लगातार ध्यान देता है। हम जानते हैं कि वैष्णो देवी हिुदुओं के लिए बड़ी आस्था का केंद्र है। लोग यहां अपने जीवन में जरूर जाना चाहते हैं। वहां यात्रियों को पहंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की है। वहां रहने में कोई खर्च भी नहीं होगा।
सिर्फ 2845 रुपये का है टोटल पैकेज
यह ट्रेन दिल्ली से कटरा के लिए रवाना होगी। रेलवे (Indian Railways Package) आपको ट्रेन में सीट के अलावा खाने की भी सुविधा देगा। इसके अलावा रहने की सुविधा भी रेलवे की ओर से ही मिलेगी। आपको अलग से कोई अन्य खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
किस होटल में मिलेगा रहने के लिए
पैकेज में आपको रहने के लिए आईआरसीटीसी गेस्ट हाउस कटरा (IRCTC Guest House Katra) में रहने का मौका मिलेगा या फिर आपको इसी तरह का कोई दूसरा होटल मिलेगा।
किराए का जानें डिटेल
इस पैकेज के खर्च की बात की जाए तो सिंगल ऑक्युपेंसी में 5330 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा। अगर आप दो लोगों के साथ जा रहे हैं तो आपको 3240 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। इसके अलावा ट्रिपल ऑक्युपेसी में आपको 2845 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। अगर बच्चों के किराए की बात की जाए तो 5 से 11 साल तक के चाइल्ड विद बैड का टिकट 1835 रुपये प्रति चाइल्ड लगेगा।
इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें
इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…
इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला






