Bihar : किसी मां की गोद सूनी हो गई, किसी पिता के सपने उजड़ गये। जिन बच्चों को हंसते-खेलते घर लौटना था, वे कभी वापस नहीं आयेंगे। वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे ने 13 परिवारों की खुशियां छीन लीं। इस दर्दनाक घटना के बाद अब प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रामपुर श्यामचंद पंचायत में हुये हादसे में नौ बच्चियों और चार बच्चों की मौत हुई है। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे निजी नाव गंगा में डूब गई थी। हादसे के बाद छह लोगों को बचाकर पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया। उनका इलाज जारी है।
मासूमों की मौत के बाद अधिकारियों से जवाब तलब
हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों का जायजा लिया। प्रशासन ने राघोपुर के CO और थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण मांगा है। अगले आदेश तक दोनों के वेतन भुगतान पर भी रोक लगा दी गई है। जिन घरों में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब मातम पसरा है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई कोई रकम नहीं कर सकती। फिर भी प्रभावित परिवारों को सहारा देने के लिए प्रशासन ने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।
प्रशासन के अनुसार, राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रत्येक मृतक परिवार को ₹4.23 लाख की सहायता दी गई है। इसके अलावा प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को ₹2 लाख देने की घोषणा की गई है। इस तरह कुल घोषित सहायता राशि ₹6.23 लाख प्रति परिवार होगी। हादसे में घायल लोगों को भी प्रधानमंत्री राहत कोष से ₹50 हजार की सहायता देने की घोषणा की गई है।
Patna, Bihar: On the death of 13 people after a boat capsized while crossing the Ganga in Raghopur, Vaishali DM Varsha Singh says, “Boat operations are prohibited, whether private or government-run. If this incident occurred despite the ban, action will certainly be taken against the boat owner and those operating it. Action will also be taken against officials responsible for monitoring. The Circle Officer and the SHO are primarily responsible for preventing such incidents through their teams and personal supervision. During our overnight camp, we received information that this boat had been operating earlier as well. This was a lapse, and action will be taken…”
— IANS (@ians_india) October 14, 2026







