spot_img

रांची एयरपोर्ट पर शुरू होगा वैक्‍सीनेशन, डीडीसी ने लिया जायजा, कही ये बात…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची में कोविड-19 टीकाकरण केन्द्रों की संख्या में लगातार इजाफा किया जा रहा है। 20 मई 2021 से रांची एयरपोर्ट पर भी टीकाकरण का कार्य शुरू कर दिया जायेगा। एयरपोर्ट पर कार्यरत पदाधिकारियों/कर्मियों के टीकाकरण के लिए यह वर्क प्लेस कोविड वैक्सीनेशन सेंटर होगा। यहां शुरू होने वाले वैक्सीनेशन सेंटर में तैयारियों का जायजा लेने DDC विशाल सागर पहुंचे। इस दौरान डीआरसीएचओ शशिभूषण खलखो, एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा और चीफ सिक्यूरिटी डयरेक्‍टर जावेद उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : नैतिकता नष्ट हुई, मानवता भ्रष्ट हुई… ओ गंगा बहती हो क्यूं… ‘बच्चों’ का कब्रगाह बनी ‘मईया’ की गोद

DDC ने निर्देश दिए

कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सारी तैयारियां मुकम्मल करने का निर्देश अपने विभाग को दिया। डीडीसी ने वेटिंग हाल, वैक्सीनेशन रुम और आब्जर्वेशन रुम गाइडलाइन के अनुसार हैं या नहीं इसकी जांच की। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर विभिन्न फ्लाइट के जरिये यात्रियों का आवागमन और ऑक्सीजन टैंकर्स लाने ले जाने का कार्य हो रहा है। इसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मी दिन-रात लगे हैं, उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर मानते हुए कल से उनके वैक्सीनेशन की शुरुआत की जायेगी।



इसे भी पढ़ें :WIPRO मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों का करेगी प्लेस्मेंट, ONLINE करें रजिस्ट्रेशन, चयन पर मिलेगा इतने लाख का पैकेज

वर्क प्लेस सेंटर के तौर पर रांची एयरपोर्ट को बनाया  जा रहा वैक्सीनेशन सेंटर

एयरपोर्ट पर शुरू हो रहे टीकाकरण केन्द्र में वर्क प्लेस मोड पर टीका देने का कार्य किया जायेगा। यहां काम कर रहे 18-44 वर्ष के पदाधिकारी/कर्मी और आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मियों को ही टीका दिया जायेगा। वैक्सीनेशन से पहले इन्हें कोविन ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। आपको बतायें कि एयरपोर्ट पर पहले ही 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के टीकाकरण का कार्य किया जा चुका है।

इसे भी पढ़ें :मास्क नहीं पहनने पर पुलिस ने महिला को जड़ा थप्पड़, फिर जो हुआ… बाप रे…

ऑक्सीजन टैंकर्स के आवागमन का भी किया निरीक्षण

उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने एयरपोर्ट पर ऑक्सीजन टैंकर्स के आवागमन का भी निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य से कोविड मरीजों के इलाज के लिए आक्सीजन की आपूर्ति दूसरे राज्यों में की जा रही है। कार्य में किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर उन्होंने एयरपोर्ट के संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक समन्वय स्थापित किये जाने की बात कही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...

बारलोंग हा’दसे के बाद कोयला जब्ती पर पुलिस ने रखा पूरा सच…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग सड़क हादसे में...

गढ़वा में विकास की नई रूपरेखा तैयार… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा...