- पहले पुलिस ने जड़ा थप्पड़, महिला ने भी मारा तमाचा, फिर पुलिस ने महिला का बाल पकड़ कर घसीटा
एमपी : कोरोना महामारी की दूसरी लहर जान ही नहीं ले रही है, बल्कि लोगों के व्यवहार और विचार को भी नकारात्मक तरीके से प्रभावित कर रही है। कुछ ऐसा ही नजारा मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में देखने को मिला। वहां लॉकडाउन में बिना मास्क लगाए घूम रही मां-बेटी को पुलिस ने पकड़ लिया। इसी बीच धक्कामुक्की होने लगी और लेडी कांस्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला ने लेडी कांस्टेबल को भी तमाचा जड़ दिया। पलटवार करते हुए फिर महिला पुलिसकर्मी ने उनको थप्पड़ जड़ दिया और महिला का बाल पकड़कर नीचे घसीट दिया।
Read More : गिरिडीह में पेड़ पर लटकी मिली छात्र की लाश, BSC फाइनल इयर का था स्टूडेंट
मां-बेटी को भेजा जेल
मौके पर मौजूद कुछ साथी पुलिसकर्मियों ने उनको छुड़ाया। यह हंगामा देर तक चलता रहा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मां बेटी को जेल भेज दिया है।
Read More :चंद सिरफिरे पुलिस को मारते हैं पत्थर, जीना हराम कर रखा है इनका, देखें वीडियो
महिला ने पुलिसकर्मी पर उठाया हाथ
इस मामले पर सब इंस्पेक्टर गोपाल चौबे का कहना है कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है और कलेक्टर महोदय के अनुसार धारा 144 का पालन करवाने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है और गांधी चौक पर महिला आरक्षक अपनी ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान मां-बेटी बिना मास्क लगाए घूम रही थीं। जब महिला आरक्षक ने इनका चालान काटने के लिए कहा तो इस पर वो भड़क गईं और बदसलूकी करने लगीं और महिला पुलिसकर्मी पर हाथ उठा दिया।
Read More :जेपी नड्डा-संबित पात्रा समेत अन्य बीजेपी नेताओं पर FIR दर्ज करे दिल्ली पुलिस








