spot_img

झारखंड के डाक विभाग में 1170 पदों पर वैकेंसी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 10वीं 12वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। झारखंड में 1170 पदों पर डाक विभाग में भर्ती होगी। बिहार में 76 पदों पर नियुक्ति होगी, जबकि उत्तराखंड में 340 व उत्तर प्रदेश में 168 नियुक्ति होगी। इच्छुक अभियर्थी indiapostgdsonline.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। दरअसल डाक विभाग ने ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों को बैंकिंग सुविधा देने की योजना बनाई है। हर पांच किमी पर शाखा डाकघर खोला जाना है। इसके लिए देशभर में 13,283 युवाओं की जरूरत पड़ेगी। कहां कितने डाकघर खुलेंगे इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारियों से मांगी गई है।

झारखंड डाक विभाग में किन-किन पदों पर भर्ती

झारखंड के डाक विभाग के सीनियर सुपरिंटेंडेंट उदयभान सिंह ने बताया कि बताया कि झारखंड में 548 शाखा डाकपाल, 577 ग्रामीण डाक सेवक सहायक, 27 डाक सहायक, छह निरीक्षक व 12 डाक मेल मेल ओवरसियर की बहाली होगी। वहीं बिहार में 36 शाखा डाकपाल, 40 ग्रामीण डाक सेवक सहायक व एक डाक सहायक की नियुक्ति होगी। इसके अलावा उत्तराखंड में 340 तो उत्तर प्रदेश में 168 की होगी नियुक्ति

उत्तराखंड और उत्तर-प्रदेश में भी निकली वेकैंसी

डाक विभाग की ओर से उत्तराखंड में 340 तो उत्तरप्रदेश में 168 युवाओं की बहाली की जाएगी। यहां 169 शाखा डाकपाल, 173 ग्रामीण डाक सेवक सहायक, आठ डाक सहायक, दो निरीक्षक व चार डाक मेल मेल ओवरसियर की जरूरत है। वहीं उत्तरप्रदेश में 75 शाखा डाकपाल, 85 ग्रामीण डाक सेवक सहायक, तीन डाक सहायक की बहाली होगी। कई जगहों पर एक भी बहाली नहीं होगी। इसमें राजधानी दिल्ली, गोवा, नार्थ ईस्ट, अंडमान एंड निकोबार, दादर व नागर हवेली आदि शामिल है।

भागलपुर प्रधान डाकघर के पूर्व डाकपाल सुनील कुमार सुमन ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा डाक विभाग में बहाली निकाली गई है। इसमें युवाओं के लिए अच्छा मौका है। सरकार ग्राहकों को अब ग्रामीण स्तर पर भी बैंकिंग सुविधा दिलाने की प्रयास की जा रही है। इसमें युवाओं अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें रेट लिस्ट

इसे भी पढ़ें :PNB के करोड़ों ग्राहकों को अलर्ट जारी, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :SBI ग्राहकों के ल‍िए शुरू होगी नई सुव‍िधा, देखें…

इसे भी पढ़ें :30 जून तक पैन-आधार कार्ड वाले कर लें यह काम, वरना…

इसे भी पढ़ें :खाने का तेल हुआ सस्ता!

इसे भी पढ़ें :Axis बैंक में FD है तो पढ़ लें यह जरूरी खबर

इसे भी पढ़ें :HDFC मर्जर पर ग्राहकों के ल‍िए बड़ा अपडेट…देखें क्या

इसे भी पढ़ें :Reliance ने फिर बना दिया प्रॉफिट कमाने का रिकॉर्ड

इसे भी पढ़ें :महंगा हुआ सुधा दूध, देखें रेट लिस्ट

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...