spot_img

एलन मस्क की xAI कंपनी में वैकेंसी, करोड़ों में सैलरी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : एलन मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI ने युवाओं के लिए बेहतरीन करियर का मौका दिया है। कंपनी ने तकनीकी, फाइनेंस, डिजाइन और लीगल जैसे कई क्षेत्रों में नौकरियां निकाली हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर मिलने वाली सैलरी भी काफी आकर्षक है। कुछ तकनीकी पदों के लिए सालाना वेतन ₹1.9 करोड़ से लेकर ₹3.7 करोड़ तक है। वहीं कुछ रिमोट जॉब्स पर ₹5,500 प्रति घंटा तक की कमाई संभव है। भर्ती प्रक्रिया भी तेज और पेशेवर है। पहले स्क्रीनिंग होगी, फिर कोडिंग चैलेंज, सिस्टम डिजाइन इंटरव्यू और प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन लिया जाएगा। पूरी प्रक्रिया एक हफ्ते के अंदर पूरी हो सकती है। इच्छुक उम्मीदवार xAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन नौकरियों की पूरी जानकारी ले सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।

Image 41

xAI की एक खास भर्ती टेक्निकल लीड (पेमेंट्स) के लिए है, जिसमें उम्मीदवार को एलन मस्क के X ऐप (पूर्व में ट्विटर) के लिए एक नया डिजिटल पेमेंट सिस्टम तैयार करना होगा, जिसे करीब 600 मिलियन यूजर्स इस्तेमाल करेंगे। इस पद के लिए कम से कम 8 साल का बैकएंड या सिस्टम इंजीनियरिंग अनुभव जरूरी है।

दूसरी तरफ, फाइनेंस में रुचि रखने वालों के लिए AI ट्यूटर की भूमिका है, जो रिमोट जॉब है। इसमें उम्मीदवार को वित्तीय आंकड़ों का विश्लेषण और एनोटेशन करना होगा ताकि AI मॉडल को बेहतर तरीके से ट्रेन किया जा सके। इस पद के लिए मास्टर्स या पीएचडी जैसी उच्च डिग्री और रिसर्च स्किल्स होना जरूरी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...