अंगराबाड़ी में श्रावणी मेले का उद्घाटन, क्या बोलें डीसी… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी के अंगराबाड़ी में लगने वाले श्रावणी मेले का आज डीसी शशि रंजन ने उद्घाटन किया। डीसी एवं एसपी ने मुख्य मंदिर में भोले शंकर की विधिवत पूजा अर्चना की। मौके पर डीसी ने कहा कि श्रावणी मेले में दूर दराज से श्रद्धालु आम्रेश्वर धाम पहुंचते हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो। उन्होंने कहा कि परिसर में यात्री शेड, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया। साथ ही साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। DC ने कहा कि पावन सावन माह (दो महीना) के दौरान श्रावणी मेला सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण होगा। यहां आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को सभी के सहयोग से भक्तिमय माहौल और बेहतर अनुभूति प्राप्त हो, यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्थाओं को किया गया है सुदृढ़

उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थित तैयारियों एवं प्रबन्धन के लिए दंडाधिकारियों, कर्मियों एवं पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। विधि व्यवस्था संधारण हेतु भी सभी इंतजाम पूर्ण किये गए हैं। उन्होंने बताया श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए 24×7 महत्वपूर्ण सूचनाओं के सम्प्रेषण हेतु कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा। साथ ही खोया पाया केंद्र में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर क्रियाशील बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराने के निमित अंगराबाड़ी स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को पर्याप्त चिकित्सकीय सुविधा के साथ 24 घंटे क्रियाशील बनाया गया है। धाम परिसर में रेफरल अस्पताल, तोरपा द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई गई है।

उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा बनई नदी से लेकर अंगराबाड़ी परिसर के आसपास निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं समुचित लाईट की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही बनई नदी से लेकर मंदिर तक रोड के दोनों ओर झाड़ियों की साफ-सफाई कराई दी गई है तथा इस पथ पर बन गयेे गड्ढ़े को भरवाया दिया गया है।

मौके पर SDPO अनीकेत सचान, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जीतेंद्र सिंह मुंडा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, मुरहू एवं खूंटी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानेदार एवं आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष लाल ज्ञानेन्द्र्र नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष रमेश मांझी, महामंत्री मनोज कुमार, मुनी नाथ मिश्रा, सुखदेव भगत, अरुण कर, श्रीपाल जैन,  महेन्द्र, भगत, सत्यजीत कुंडू सहित अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र में बड़ा हा’दसा, तीन गाड़ियों को रौं’दते हुए कंटेनर होटल में घुसा…

इसे भी पढ़ें : BJP ने 4 प्रदेश अध्यक्ष बदले, झारखंड में मरांडी को मिली कमान

इसे भी पढ़ें : महंगा हुआ LPG स‍िलेंडर, अब देने होंगे इतने रुपये

इसे भी पढ़ें : Skoda Kushaq: स्कोडा कुशाक मैट एडिशन लॉन्च… जानें कीमत

इसे भी पढ़ें : फेस मैच और फिंगर प्रिंट मिलने पर ही चलेगी गोली… जानें कीमत

इसे भी पढ़ें : IPS प्रिया दूबे को मिली प्रोन्नति, बनीं ADG ट्रेनिंग…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ग्रामीणों को काहे आया गुस्सा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : घर से निकली DSP की बेटी की मिली डे’ड बॉडी…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...