रांची : फोर व्हीलर की चोरी कर उसका नकली कागज बनाकर बेचने का धंधा काफी दिनों से चल रहा था। रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली कि कांके के चंदवे एहसान अंसारी और सद्दाम अंसारी फोर व्हीलर गाड़ियों की चोरी कर फर्जी कागजात बनाकर उसे बेचने का काम करता है। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम की देखरेख में डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने चंदवे और इरबा में छापामारी कर दो बोलेरो और एक स्कॉर्पियो को जब्त किया। साथ ही मामले में चार अपराधियों को भी धर दबोचा। पुलिस को इनके पास से कई गाड़ियों के फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड, लाइसेंस जब्त की है। पुलिस ने जब गाड़ियों की जांच किया की गई तो उसके चेचिस भी फर्जी पाए गए। ग्रामीण एसपी ने पिठोरिया थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इस मामले में कुछ और खुलासा हो सकता है। यह एक बहुत बड़ा रैकेट था जिसे पुलिस ने दबोचा है। पूछताछ में कई राज खुलने की संभावना है। पुलिस ने एहसान अंसारी, सद्दाम अंसारी, इरशाद अंसारी और मनोज कुमार साव को गिरफ्तार किया है।
Read More :जांच के नाम पर लोगों को बेवजह परेशान नहीं करें अधिकारी : मिथिलेश ठाकुर
Read More : BREAKING : सीसीएल कर्मी ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस पहुंची और…








