बेंगलुरु : पुलिस ने एक ऐसे चेन स्नेचिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फ्लाइट से जाकर दूसरे शहरों में चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था और फिर फ्लाइट से वापस दिल्ली लौट जाता था। बेंगलुरु पूर्वोत्तर के डीसीपी पीके बाबा के नेतृत्व में इस गिरोह को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। टीम ने गिरोह के छह सदस्यों को वारदात को अंजाम देने के 48 घंटे के अंदर धर दबोचा।
इसे भी पढ़ें : पिठोरिया हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पारसनाथ बेदिया को मारी गई थी कान में गोली, जो…
जानकारी के अनुसार यह गिरोह 14 फरवरी को बेंगलुरु में था और 16 फरवरी को यह घटना को अंजाम देकर वापस दिल्ली लौटने की फिराक में था। मगर गुप्त सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर टीम ने सभी 6 आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस के अनुसार दिल्ली के इस गिरोह में सुरेश कुमार, हसीन खान, इरशाद, सलीम, अफरोज शामिल है। वहीं एक अन्य आरोपी हारिस केरल का रहने वाला है। यह सभी शातिर अपराधी हैं। इनके खिलाफ दिल्ली में अलग-अलग थानों में 25 से 27 मामले दर्ज है। जिसमें आर्म्स एक्ट के भी मामले शामिल है।
इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जो बताया बताया वह काफी चौंकाने वाला था। गिरोह के दो सदस्य 1 फरवरी को फ्लाइट से बेंगलुरु पहुंचे। शहर के बाहरी इलाके में गिरोह के दोनों सदस्यों ने भाड़े पर एक जीप और ₹50000 प्रति माह के किराये वाला एक विला लिया था। यहां से इन लोगों ने वहां जाकर इन लोगों ने पूरे इलाके की पहले रेकी और फिर घटना को अंजाम दिया। इनके पास से पुलिस ने ₹1100000 के सोने की चेन बरामद की है, जो इन लोगों ने अलग-अलग इलाके से लूटा था।
इसे भी पढ़ें : जिस परीक्षा के लिए रोहित ने दे दी जान, वह हो गयी रद्द










