spot_img
spot_img

जिस परीक्षा के लिए रोहित ने दे दी जान, वह हो गयी रद्द

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बिहारशरीफ : एक होनहार छात्र ने जान दे दी, मगर परीक्षा नहीं छोड़ी। विडंबना ऐसी कि जिस परीक्षा के लिए छात्र ने अपनी जान दे दी, वह परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द कर दिया गया। बिहारशरीफ के तेल्हाड़ा के राडिल गांव का मैट्रिक का होनहार छात्र रोहित (16) परीक्षा देने के दौरान जिंदगी से जंग हार गया। रोहित की तबीयत गुरुवार रात से ही खराब थी। शुक्रवार को तेज बुखार होने के बावजूद वह परीक्षा देने चला गया। रास्ते में एक बार बेहोश हो गया। इसके बाद उसके दोस्‍त उसे अस्‍पताल ले जाने लगे, मगर साल बर्बाद न हो जाए इस वजह से वह नहीं रूका और परीक्षा देने पहुंच गया।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…

परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा देने से रोका था, मगर मिन्‍नत कर बैठा एग्‍जाम में

रोहित बिहारशरीफ के आदर्श हाईस्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था। उसकी तबीयत खराब होने के कारण परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्र से जिला नियंत्रण कक्ष को भी इसकी जानकारी दे दी गई। वहां से फिर रोहित के परिवार को सूचना दी गई। इस पर उसकी मां परीक्षा सेंटर पर पहुंची और परीक्षा नियंत्रक से मिन्‍नत करने लगी कि बेटे को परीक्षा लिखने की जिद है, वह अपना साल बर्बाद नहीं करना चाहता है, उसे परीक्षा लिखने दिया जाए।

इसे भी पढ़ें : पिठोरिया हत्‍याकांड में बड़ा खुलासा, पारसनाथ बेदिया को मारी गई थी कान में गोली, जो…

इसे भी पढ़ें : मैं एक बुरी मां, मुझे भूल जाना, बार-बार चूमती रही अपने मासूम बेटे को शबनम…

परीक्षा लिखने के दौरान ही उसकी तबीयत ज्‍यादा बिगड़ गई। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल भिजवाया गया। इस दौरान उसकी मां भी उसके साथ गई। अस्‍पताल में डॉक्‍टर उसे बचा नहीं पाए। मां के सामने ही बेटे ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद बदहवास मां बेटे को गोद में लेकर काफी देर तक बैठी रही। जिसके बाद एक रिक्‍शे से उसके शव को घर ले जाया गया। इस पूरे घटना का सबसे शर्मनाक पहलू ये रहा कि जिस परीक्षा के लिए रोहित ने जान दे दी, वह परीक्षा कुछ लोगों की करतूत की वजह से रद्द हो गया।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : एक मार्च से खुलेंगे कॉलेज, कोचिंग, पार्क व सिनेमाघर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...