spot_img
spot_img
spot_img

बहू पर रखता था बुरी नजर, विरोध किया तो दे दी खौफनाक मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

अमरोहा : छेड़छाड़ का विरोध करना एक बहू को महंगा पड़ गया। ससुर ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पिस्टल लेकर खुद थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरे वारदात की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के हसन कोतवाली के दीपपुर गांव की है। घटना के संबंध में बताया गया कि मृतका सीमा बुधवार की रात घर के बरामदे में सो रही थी। रात करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाला चचेरा ससुरा राजपाल छत के सहारे घर में घुसा। उसने कनपटी से तमंचा सटाकर सीमा को गोली मार दी। सीमा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि सीमा के पति कुंवरपाल चौहान की तीन साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से ही आरोपी राजपाल की उसपर बुरी नजर थी। वह रिश्‍ते में सीमा का चचेरा ससुर है। पुलिस ने आगे बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसने सीमा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। उस वक्‍त सीमा ने उसे छत से धक्का दे दिया था। उसी समय से वह सीमा से बदला लेना चाह रहा था। बुधवार की रात उसने उसकी हत्‍या कर दी।

इसे भी पढ़ें : Manish Gupta Murder Case : वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, DM-SSP कहते दिख रहे ये बात…

इसे भी पढ़ें : BREAKING : कोयला व्‍यवसायी बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला

इसे भी पढ़ें : डीटीओ ऑफिस के प्रधान लिपिक की प्रतिनियुक्ति होगी रद्द, इन पर भी गिरी गाज

इसे भी पढ़ें : शाम में फोन पर पत्‍नी से हुई बात, सुब‍ह गला रेता मिला शव

इसे भी पढ़ें : यूट्यूब देख कर रही थी गर्भपात, हालत बिगड़ी और खुल गया राज…

इसे भी पढ़ें : पंजाब के नए CM चन्नी का बड़ा ऐलान, जानिए क्या दी राहत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...