Ranchi : क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ा कर बैंकों की मोटी राशि गटक जाने में एक्टिव एक बड़े गैंग का खुलासा झारखंड की CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने किया है। साइबर क्राइम टीम ने रांची और बोकारो में रेड कर नीरज पांडेय और अशोक को अरेस्ट किया। इन दोनों ने अपने गैंग के सरगना मो काजिम के बारे में पुलिस को सबकुछ बता दिया। इसके बाद पुलिस मो. काजिम को चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया। इन साइबर क्रिमिनलों की हरकतों के बारे में तब खुलासा हुआ जब RBL बैंक के पंकज भगत ने साइबर थाने में FIR दर्ज कराया। साइबर क्रिमिनलों ने RBL बैंक से क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाकर 1 करोड़ 10 लाख रुपये कर उसे गटक गये। बैंक को रुपये नहीं लौटाया।
RBL मुख्य कार्यालय शाहपुरी में कार्यरत पंकज भगत द्वारा दर्ज FIR में इस बात का जिक्र किया गया है कि बोकारो स्टील सिटी निवासी नीरज कुमार पांडेय ने क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक में आवेदन दिया था। शुरु में एक लाख रुपए लिमिट का नीरज को क्रेडिट कार्ड मुहैया कराया। क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने के बाद नीरज के खाते में विदेशी बैंक से रकम आने लगे। यह देखकर बैंक ने उसके क्रेडिट कार्ड का लिमिट बढ़ाकर 1.10 करोड़ रुपये कर दिया। क्रेडिट कार्ड का लिमिट 1.10 करोड़ होते ही नीरज ने निर्धारित समय से पहले ही सारे रुपये खर्च कर दिये।
जब बैंक ने खाते की जांच की तो पता चला कि नीरज के खाते में विदेशों से आयी राशि भी वापस हो गई। बैंक को यह भी पता चला कि विदेश के दर्जनों खाते से नीरज के खाते में राशि भेजी गई थी। नीरज से राशि लौटाने के लिए कई बार बैंक से नोटिस भेजा गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। इसके बाद 28 अगस्त को साइबर क्राइम ब्रांच में केस दर्ज किया गया। साइबर क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले नीरज को अरेस्ट किया। तब कहीं जाकर पूरे गैंग की फितरत का खुलासा हुआ। इस बात का खुलासा आज CID के DG अनुराग गुप्ता ने मीडिया के सामने किया।
इसे भी पढ़ें : खिड़की से अंदर झांकते ही उड़ गये होश…
इसे भी पढ़ें : कुड़मी समाज का आंदोलन स्थगित… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :OSSSC ने निकाली बंपर वैकेंसी, 81हजार तक मिलेगी सैलरी…
इसे भी पढ़ें :कॉल गर्ल्स मुहैया कराने के नाम पर हो रहे थे मालामाल, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें :अचानक चली गो*ली, फिर मच गया तहलका… जानें
इसे भी पढ़ें :अवधेश को गोली मरवाने वाला उसका जिगरी, क्या बोल गये SSP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें
इसे भी पढ़ें : World Cup के लिए टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेगी एक और वंदे भारत की सौगात…








