spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रक्तदान को लेकर क्या बोल गये सीएस डॉ अनील सिंह… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Palamu (Akhilesh kumar) : पलामू के सिविल सर्जन डॉ अनील सिंह ने कहा कि खुद को स्वस्थ रखने के सा- साथ दूसरों को नयी जिंदगी देने के लिए रक्तदान जरूरी है। रक्तदान करने के लिए सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। भारतीय संस्कृति में रक्तदान और अंग दान का बहुत बड़ा महत्व है। मनुष्य ही खून बनाने की फैक्ट्री होता है। ऐसे में यदि फैक्ट्री में बनने वाले सामान को नहीं निकाला जाएगा तो वह खराब हो जाता है। उसी तरह समय-समय रक्तदान नहीं करने से खून खराब होने जैसे हालात पैदा हो जाते हैं। इस लिए रक्तदान करना चाहिए ताकि शरीर में नया खून बन सके। मौका था ब्लड डोनेशन कैंप का। यह कैंप हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कठौतिया ओपन कास्ट कोल माइंस प्रबंधन द्वारा लगाया गया था। शिविर का उदघाटन सिविल सर्जन डॉ अनील सिंह ने किया। सिविल सर्जन डॉ अनील सिंह ने कहा कि हिन्डालको ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है। इसी तरह अन्य संस्थाओं को भी पहल करनी चाहिए।

यूनिट एचआर हेड अरूप बनर्जी ने कहा कि कंपनी अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति हमेशा सजग व संवेदनशील होकर काम करतीं हैं। कंपनी केवल व्यवसाय नहीं करतीं हैं बल्कि जिस क्षेत्र में काम करतीं उस इलाके के लोगों के बेहतरी के साथ साथ समाज के लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के प्रति सक्रियता के साथ काम करती हैं। उन्होंने कहा कि रक्त के अभाव में पलामू का कोई भी आदमी की मौत न हो इसके लिए रक्तदान शिविर का आयोजन कर रक्त उपलब्ध कराने का एक छोटा प्रयास किया गया है। शिविर में 26 पदाधिकारियों व कर्मियों ने रक्तदान किया।

इस मौके पर डीपीएम दीपक कुमार, माइंस मैनेजर राजु सिंह, अश्विनी कुमार, चेतलाल विश्वकर्मा, राहुल जा, एपी सिंह, जयंत शुक्ला, डाक्टर टी गफ्फार, सुहानी कुमारी, अनीता भगत, गौतम सिन्हा, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह, केसी मोदक, राकेश सिंह, संजय कुमार साहू, योगेश द्विवेदी, सुनील सिन्हा, अमरेन्द्र सिंह, आशीष वर्णवाल, चिरादीप मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : दादी को जिंदा ज*लाया, पोते ने की थी लव मैरिज…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...